बियाणी सायन्स कॉलेज में शानदार रहा दिक्षांत समारोह
300 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान

अमरावती/दि.26 – संत गाडगेबाबा अमरावती विश्वविद्यालय के 42वें दीक्षांत समारोह के पश्चात ब्रजलाल बियानी साइंस कॉलेज, अमरावती में 22 मार्च को आठवां डिग्री वितरण समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया.इस अवसर पर 300 से अधिक विद्यार्थियों को उनकी उपाधियां प्रदान की गईं.
समारोह की अध्यक्षता ब्रजलाल बियानी शिक्षा समिति के अध्यक्ष ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पुधारी न्यूजपेपर प्रा. लि. (पुणे संस्करण) के पूर्व प्रबंधक दिलीप उर्कुडे तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश लढ्ढा उपस्थित थे. इस मौके पर शिक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक राठी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक धोते भी मंच पर मौजूद रहे.
* मेधावी छात्रों का सम्मान
वर्ष 2024-25 के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. बीबीए में वेदिका कुर्मेलवार, सोनम श्रृंगारे, स्नेहा गोडले, वरुण साहू और आयुषी इंगले ने विश्वविद्यालय मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया. बीसीए में पार्थ खिची ने पांचवां स्थान हासिल किया एमएससी (वनस्पति विज्ञान) में हर्षिता बत्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स में गौरव बोरकर तथा अन्य छात्रों ने भी उल्लेखनीय सफलता हासिल गई.
* अनुशासन और ईमानदारी से सफलता तय
मुख्य अतिथि दिलीप उर्कुडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि आप अपने काम में अनुशासन, निरंतरता और ईमानदारी बनाए रखते हैं, तो असफलता कभी नहीं आती. उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में नैतिक मूल्यों का पालन करने और निरंतर मेहनत करने का संदेश दिया.
* कार्यक्रम की विशेषताएं
कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय गीत, महाविद्यालय गीत और सरस्वती वंदना से हुई.प्राचार्य डॉ. दीपक धोते ने अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. समारोह में बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, बीवोक तथा एमएससी और एमकॉम के विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
* आयोजन में सहयोग
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. नरेंद्र शाहारे, डॉ. संजय खोबरागड़े, प्रो. हर्षल पारलिकर सहित शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. दीक्षांत समारोह ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक सफर को नई दिशा देते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए प्रेरित किया.





