नांदगांव खंडेश्वर में सहकारी क्रेडिट सोसाईटी पर धोखाधडी का आरोप

जमाकर्ता के 11.85 लाख रुपए हडपने का मामला दर्ज

अमरावती/दि.27- अमरावती जिले के नांदगांव खंडेश्वर स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नागरी मागासवर्गिय ग्रामीण बिगर खेती सहकारी पतसंस्था मर्यादी में भारी वित्तीय घोटाले का मामला सामने आए हैं. सोसायटी के पदाधिकारियों पर जमाकर्ता की एफडी की राशि हडपने और भुगतान से इंकार करने का गंभीर आरोप लगाया गया हैं. नांदगांव खंडेश्वर पुलिस ने पतसंस्था के अध्यक्ष पुरूषोत्तम रामदास काले और व्यवस्थापिका के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.
जानकारी के मुताबिक चांदूर रेलवे सहकारी समिति में कार्यरत सहायक लेखा परीक्षक राजेंद्र वसंतराव बहीरूवाले (54) को 1 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2021 के बीच संबंधित संस्था के खातों की लेखा जांच का आदेश प्राप्त हुआ था. जांच के दौरान यह मामला उजागर हुआ. यह मामला डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर नागरी मागासवर्गिय ग्रामीण बिगर खेती सहकारी पतसंस्था मर्यादित से जुडा हैं. शिकायत के मुताबिक संस्था के सदस्य व जमाकर्ता स्व. भिमराव गुलाबराव कटकतलवारे ने संस्था में करीब 11 लाख 85 हजार रुपए की एफडी की थी. आरोप है कि जब जमाकर्ता ने अपनी जमा राशि व उस पर मिलनेवाला ब्याज वापस मांगा तो संस्था के अध्यक्ष और व्यवस्थापक ने भुगतान करने में टालमटोल करना शुरू कर दिया. साथ ही मिलीभगत कर अपने पद का दुरूपयोग करते हुए जमाकर्ता के साथ धोखाधडी की. इस संबंध में नांदगांव खंडेश्वर के सहायक निबंधक के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी. जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित पदाधिकारियों ने व्यक्तिगत लाभ के लिए जमाकर्ता के साथ आर्थिक छल किया. शिकायत के आधार पर नांदगांव खंडेश्वर पुलिस ने धारा 406, 418, 420, 465, 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं.

Back to top button