मनपा में अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया जारी

जन्म-मृत्यु विभाग में बडे पैमाने पर किये गये फेरबदल

अमरावती /दि.28 – मनपा द्वारा लगातार रोजाना अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों की प्रक्रिया जारी है. बुधवार, 25 मार्च को 6 कर्मचारियों के तबादले सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आयुक्त सौम्या शर्मा के निर्देश पर कर दिये गये है. जिनमें जोन क्रमांक-3 दस्तूर नगर की जयश्री कदम का मुख्य मनपा कार्यालय के जन्म-मृत्यु विभाग में तबादला कर दिया गया. वहीं इसी जोन कार्यालय की नम्रता काटकर का भी तबादला जन्म-मृत्यु विभाग में किया गया. साथ ही जोन क्रमांक-1 रामपुरी कैम्प के अजय चोरपगार का तबादला भी जन्म-मृत्यु विभाग में कर दिया गया है, जन्म-मृत्यु विभाग की अर्चना लाखे का तबादला लोकनिर्माण विभाग में किया गया. जन्म-मृत्यु पंजीयन विभाग की पूनम राउत को भी लोकनिर्माण विभाग में ट्रान्सफर किया गया है. इस विभाग की रश्मी गावंडे का स्थानांतरण भाजीबाजार झोन-5 में किये जाने की जानकारी देते हुए मनपा सूत्रों ने बताया कि, सभी को शीघ्र अपने नये विभागों में दायित्व संभालने के निर्देश दिये गये है.

 

Back to top button