सिपना अभियांत्रिकी महाविद्यालय में रक्तदान शिविर

राष्ट्रीय सेवा योजना का आयोजन

अमरावती / दि.28 -रक्तदान यह श्रेष्ठ दान है. इस संकल्पना से स्थानीय सिपना अभियांत्रिकी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन संत गाडगेबाबा ब्लड बैंक, अमरावती जिला रक्तदान समिति के मार्गदर्शन में किया गया. शिविर का संचालन डॉ. योगेश गुल्हाने ने करते हुए रक्तदान का महत्व विषद करते हुए कहा कि रक्तदान जीवन दान है.
इस शिविर का आयोजन संस्था अध्यक्ष जगदीश गुप्ता व प्राचार्य संजय खेरडे के मार्गदर्शन मे किया गया था. जिसमें रासेयो अधिकारी डॉ. योगेश गुल्हाने, प्रा. अश्विनी घाटोल, सभी विभाग के प्रमुख तथा सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी व विद्यार्थी अनुराग कविटकर, भूषण शंकरपुरे, कु. नेहा जाधव, कु. जयश्री गिरे उपस्थित थे. रक्तदान शिविर में 100 विद्यार्थियों ने सहभाग लेकर रक्तदान किया.

Back to top button