फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी का एक माह का प्रशिक्षण शुरू

अमरावती/दि.28 – रेवणसिद्ध सामाजिक संस्था एवं चाकोते फोटो स्टुडियो के संयुक्त तत्वावधान में 5 मई से 5 जून तक एक माह का व्यावसायिक फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी प्रशिक्षण आयोजित किया गया है.
यह प्रशिक्षण 25 विद्यार्थियों के लिए रखा गया है और महिला व पुरुष दोनों इसमें भाग ले सकते हैं. प्रशिक्षण में कैमरा संचालन, कैमरे की जानकारी तथा विभिन्न प्रकार की फोटोग्राफी का मार्गदर्शन दिया जाएगा. इसमें मॉडलिंग, लैंडस्केप, आर्किटेक्चर, विवाह समारोह, नेचर, वाइल्ड लाइफ, कैंडिड, ट्रेडिशनल और क्लोज-अप फोटोग्राफी शामिल है. इसके अलावा स्टूडियो फोटोग्राफी के तहत पासपोर्ट फोटो, टेबल टॉप और फैमिली फोटो की जानकारी दी जाएगी. वीडियोग्राफी में विवाह समारोह का पारंपरिक शूट, विभिन्न कैमरों की जानकारी तथा सिनेमैटिक वीडियो बनाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. प्रशिक्षण के दौरान लैब विजिट, फोटो प्रिंटिंग प्रक्रिया, विभिन्न स्टूडियो का भ्रमण तथा शासकीय ऋण योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी. प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा. बाहरी विद्यार्थियों के लिए रहने की व्यवस्था उपलब्ध है. प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र प्रवेश लें. अधिक जानकारी के लिए उदय चाकोते से 9822576839 पर संपर्क करने कहा गया हैं.

 

 

Back to top button