उपचार के दौरान हेड कांस्टेबल की मौत

फायरिंग अभ्यास के दौरान तबियत हुई थी खराब

अमरावती / दि.28 – राजापेठ थाना क्षेत्र में उपचार के दौरान एक पुलिस हेड कांस्टेबल की मौत होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पुलिस ने अकास्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार मृतक चंद्रशेखर मनोहरराव पाठक (53, साईनगर) पुलिस विभाग में हेंड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे. उनकी नियुक्ति धारणी ग्रामीण पुलिस स्टेशन में थी. मृतक के भाई हेमंत मनोहरराव पाठक (46) ने राजापेठ पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि 18 मार्च को फायरिंग अभ्यास के लिए चंद्रशेखर पाठक अमरावती स्थित एस.आर.पी. कैम्प आए थे. अभ्यास के बाद उनकी तबियत खराब हो गई. 19 मार्च को ज्यादा अस्वस्थ महसूस होेने पर उन्हें रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां 6 से 7 दिनों तक उनका उपचार जारी रहा.
उपचार के दौरान गुरूवार 26 मार्च को सुबह डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत हाईपॉक्सिक ब्रेन इंजरी, एक्युट कोरोनरी सिंड्रोम तथा कार्डियोजेनिक शॉक के कारण हुई. परिजनों ने इस संबंध में किसी पर संदेह व्यक्त नहीं किया है. इस मामले में राजापेठ पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक नितिन शिंदे द्बारा की जा रही है.

 

Back to top button