जन्मदिवस पर विधायक वानखडे का पालकमंत्री बावनकुले व सांसद बोंडे ने किया अभिष्टचिंतन

अमरावती/दि.28 – आज तिवसा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक राजेश वानखडे के जन्मदिवस के अवसर पर पुलिस पाटिल परिषद की ओर से आयोजित सत्कार समारोह में जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले तथा राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल बोंडे ने विधायक वानखडे का अभिष्टचिंतन करने के साथ ही उनका सपत्नीक सत्कार भी किया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे पाटिल, पूर्व विधायक साहेबराव तट्टे, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी प्रा. दिनेश सूर्यवंशी, प्रदेश प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नितिन गुडधे पाटिल आदि सहित भाजपा के अनेकों पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे. इस अवसर पर आधार फाउंडेशन द्वारा विधायक वानखडे के जन्मदिवस उपलक्ष्य में एक रुग्णवाहिका का भी लोकार्पण किया गया.





