चंद्रकुमार संघई स्मृति प्याउ का उदघाटन
समाज बंधुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति

अमरावती / दि.30 – भीषण गर्मी के काल को देखते हुए चंद्रकुमार जी संघई की पावन स्मृति में प्याउ खोला गया है. उद्घाटन कांग्रेस नगरसेवक प्रा. डॉ. संजय शिरभाते के हस्ते एवं समाज के मान्यवरों की उपस्थिति में सोमवार सुबह उत्साह से किया गया.
सैकडों राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए यह प्रबंध किया गया है. इस समय प्रदीप आग्रेकर, राजेश कलमकर, नीलेश कलमकर, अविनाश आग्रेकर, अनिल पेंढारी, प्रशांत खंडारे, कुशल दर्यापुरकर, तेजस दर्यापुरकर, हुकुम दर्यापुरकर, धनंजय दर्यापुरकर, अक्षय गहानकर, आल्हाद गहानकर, सुजल आग्रेकर, रोहन देवलसी, अनिल देवलसी, मंदार संगई, आदेश देवलसी, कीर्ति देवलसी, सागर दर्यापुरकर आदि अनेकानेक समाज बंधु- भगिनी उपस्थित रहे.





