परतवाडा में पकडा गया जुआ अड्डा, 7 जुआरी धरे गए, 8 फरार
मल्हारा शिवार में नहर के पास चल रहा था जुआ अड्डा

* परतवाड़ा पुलिस के छापे से जुआरियों में मची भगदड़
परतवाड़ा /दि. 30- परतवाड़ा पुलिस ने शहर के बाहरी इलाकों में चल रहे अवैध धंधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मल्हारा शिवार में कॅनल के पास संचालित जुआ अड्डे पर छापा मारकर जुआरियों में हड़कंप मचा दिया. अचानक हुई इस कार्रवाई से कई आरोपी अपनी गाड़ियां और चप्पलें छोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कई को मौके पर ही दबोच लिया.
जानकारी के अनुसार, अचलपुर तहसील के मल्हारा खेत शिवार में नहर किनारे सुनसान स्थान पर ताश के पत्तों पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा था. गुप्त सूचना मिलते ही परतवाड़ा पुलिस ने रणनीति बनाकर पंचों की मौजूदगी में छापेमारी की और खेतों के रास्तों से पहुंचकर जुआरियों को चारों ओर से घेर लिया. जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई. कई आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया.
कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों में जयनारायण अर्जुन मंड़ले, निखिल गणेश श्रीवास्तव, विक्रम बलीराम धर्म, निखिल श्रीराम लखपति, नईम शहा उर्फ कालू शहा, रहमत खान, मोबीन शहा सहित अन्य शामिल हैं. वहीं भोलेसिंग बावरी, विक्की अंभोरे, सुरेश टेहलवानी, विजु टेहलवानी, शेख जावेद, रविकुमार मंगवानी, सादिक खान, गोपाल उबाले सहित कुल 15 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 10,270, मारोती सुझुकी आर्टिका एमएच-43/डी-09145, मारोती सुझुकी आर्टिका एमएच-27/डीएल-8149, एमएच-27/सीआर-1163, हिरो होंडा सीडी-100 ऐसे कुल 26 लाख 50 हजार 270 रुपये का माल जप्त किया गया है. पकड़े गए आरोपियों को हिरासत में लेकर परतवाड़ा थाने लाया गया, जहाँ उनके खिलाफ महाराष्ट्र जुआ निषेध कानून के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की गई. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस जुआ अड्डे का मुख्य संचालक कौन है और क्या इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं.
यह कारवाई परतवाड़ा पुलिस के हेकॉ सचिन हेमंतराव गडे, सुधीर राऊत, कॉ.विवेक ठाकरे, शुभम शर्मा, सचिन कोकणे, घनश्याम किरोल द्वारा की गई. मल्हारा शिवार में हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस प्रशासन ने कड़ा संदेश दिया है कि खेत शिवार या सुनसान इलाकों का फायदा उठाकर अवैध धंधा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. पुलिस की गश्ती दल अब ग्रामीण इलाकों और खेतों की ओर भी विशेष नजर रखेगी.





