‘उन’ पांचों आरोपियों को किया गया अदालत में पेश
कडी सुरक्षा के बीच अदालत लाए गए पांचों आरोपी

* भानखेडा के जंगल में युवती से किया था सामूहिक दुराचार
* युवक को बंधक बनाकर मारपीट व लूटपाट भी की थी
अमरावती/दि.30 – विगत शनिवार की रात चांदुर रेलवे रोड पर भानखेडा फाटा परिसर में सडक से दुपहिया वाहन पर सवार होकर गुजर रहे युवक-युवती को अगवा कर जंगल में ले जाते हुए उन दोनों के साथ मारपीट करने और युवती के साथ सामूहिक दुराचार करने के मामले में धरे गए पांचों आरोपियों को आज कडी सुरक्षा के बीच फ्रेजरपुरा पुलिस व अपराध शाखा के दल द्वारा स्थानीय अदालत में पेश किया गया. इस समय पूरे अदालत परिसर में पुलिस का बेहद कडा बंदोबस्त लगाया गया था और पांचों आरोपियों की पहचान को पूरी तरह से गुप्त भी रखा गया. जिसके चलते स्थानीय मीडिया को आरोपियों के नाम और उनके चेहरे की एक झलक तक नहीं मिल पाई.




