स्व. दत्तात्रय पुसदकर महाविद्यालय में पदवी वितरण समारोह
कुल सचिव डॉ. अविनाश असनारे ने दिया सफलता का मंत्र

नांदगांव पेठ/दि.31– स्थानीय दत्तात्रय पुसदकर कला महाविद्यालय में सातवें पदवीं वितरण समारोह का शनिवार 28 मार्च को आयोजन किया गया. पदवी वितरण समारोह की अध्यक्षता स्व. दत्तात्रय पुसदकर शिक्षण संस्था की अध्यक्षा श्रीमती वृषाली पुसदकर ने की तथा प्रमुख अतिथि के रूप में संत गाडगेबाबा अमरावती विद्यापीठ के कुलसचिव डॉ. अविनाश असनारे, संस्था सचिव श्रीकृष्ण बालापुरे, संचालक रेवन पुसदकर, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय दरणे उपस्थित थे.
पदवी वितरण समारोह की शुरूआत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय दरणे ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया और अपने प्रास्ताविक में महाविद्यालय के उपक्रमों की सविस्तार जानकारी दी. इसके बाद ग्रीष्मकालीन 2025 की परीक्षा में बी.ए. पदवी पूर्ण करनेवाले कुल 44 पदवीधारकों को उपस्थित मुख्य अतिथियों के हस्ते पदवी का वितरण किया गया व सभी विद्यार्थियों को पदवी प्रमाणपत्र के साथ संस्था के सचिव श्रीकृष्ण बालापुरे की ओर से स्व. नारायणराव जी बालापुरे की स्मृति में सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया.
इस अवसर पर विद्यापीठ की परीक्षा में महाविद्यालय से सर्वाधिक अंक प्राप्त करनेवाली मेधावी छात्रा कु. सपना धर्माले को स्व. दत्तात्रय पुसदकर स्मृति पुरस्कार 2 हजार रूपए व स्व. शंकररावजी हिवसे स्मृति पुरस्कार नगद 2 हजार रूपए, कु. वैष्णवी गायकवाड को स्व. सुमनबाई शंकररावजी हिवसे स्मृति पुरस्कार नकद 2 हजार रूपए, कु. राधिका पुरी को सोमेश्वर पुसदकर स्मृति पुरस्कार नकद 2 हजार रूपए इसके अलावा खो खो व कबड्डी खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर संगाबा विद्यापीठ की ओर से कलर कोट प्राप्त कु. रेश्मा गजभिये व वेदांत भटकर को स्व. कमलाताई दादाराव जी दरणे स्मृति पुरस्कार नकद 1001 व राष्ट्रीय सेवा योजना के उत्कृष्ट स्वयंसेवक के तौर पर कार्य करनेवाले योगेश महाजन व कु. निहारिका डोईफोडे को स्व. दादाराव दरणे स्मृति पुरस्कार नकद 1001 रूपए दिए गये.
पदवी वितरण समारोह में मुख्य अतिथि संगाबा विद्यापीठ के कुल सचिव डॉ. अविनाश असनारे ने विद्यार्थियों को समयोचित मार्गदर्शन कर अपने जीवन में सफल होने का मूलमंत्र दिया और पदवी प्राप्त विद्यार्थियों से इस पदवी पर समाधान न मानते हुए वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखकर अपने आप में कौशल्य विकसित कर जीवन में सफलता प्राप्त करने का संदेश दिया वही कार्यक्रम अध्यक्षा वृषाली पुसदकर ने सभी पदवीधारकों को सफल जीवन के लिए शुभकामना दी. कार्यक्रम का संचालक डॉ. पी.आर. जाधव व डॉ. पंकज मोरे ने किया. इस आयोजन की सफलता के लिए संस्था उपाध्यक्ष निदान बारस्कर, सचिव श्रीकृष्ण बालापुरे, कोषाध्यक्ष ज्ञानेश्वरी हिवसे, संचालक रेवन पुसदकर, डॉ. विजय दरणे के मार्गदर्शन में डॉ. पी.आर. जाधव, डॉ. राजेश ब्राह्मणे, डॉ. श्रीकांत माहुलकर, डॉ. सुनीता बालापुरे, डॉ. गोविंद तिरमनवार, डॉ. सुभाष पवार, डॉ. विकास अडलोक, रेखा पुसदकर, दिलीप पार्वे, विनायक पावडे, राहुल पांडे, अनिल शेवतकर ने अथक प्रयास किए.





