जगदीश गुप्ता गडचिरोली-चिमूर लोकसभा सीट के प्रमुख

विधायक किशोर पाटिल अमरावती शिवसेना संपर्क प्रमुख

* उपनेता प्रीति बंड को वाशिम-यवतमाल की जिम्मेदारी
* सभी लोकसभा क्षेत्रों में पार्टी द्वारा संपर्क प्रमुखों की घोषणा
* अकोला में राजन सालवी, वर्धा में मनीषा कायंदे
अमरावती /दि.31- पाचोरा के विधायक किशोर आप्पा पाटिल को शिवसेना अमरावती लोकसभा क्षेत्र का संपर्क प्रमुख मनोनीत किया गया है. उनकी नियुक्ति से अमरावती शिवसेना में हर्ष का माहौल है. बता दें कि, शिवसेना शिंदे गट ने राज्य की सभी 48 लोकसभा सीटों के लिए संपर्क प्रमुखों की घोषणा की है. इसके अनुसार बुलढाणा में संजय सोनार, वर्धा में विधायक डॉ. मनीषा कायंदे, अकोला में पूर्व विधायक राजन सालवी को जिम्मेदारी दी गई है. अमरावती के पूर्व पालकमंत्री और वरिष्ठ नेता जगदीश गुप्ता को गडचिरोली-चिमूर लोकसभा सीट का प्रमुख बनाया गया है. यवतमाल, वाशिम सीट के लिए उपनेता प्रीति संजय बंड को संपर्क प्रमुख का दायित्व दिया गया है. जिससे दोनों ही नेताओं के समर्थकों में हर्ष व्याप्त है.
लोकसभा सीट और संपर्क प्रमुखों के नाम इस प्रकार है- नंदुरबार-पूर्व विधायक शिरीष चौधरी, धुले- सचिव भाउसाहब चौधरी, जलगांव- विधायक दिलीप लांडे, रावेर- विधायक तुकाराम काते, बुलढाणा- संजय सोनार, अकोला- पूर्व विधायक राजन सालवी, अमरावती- विधायक किशोर आप्पा पाटिल, वर्धा- विधायक डॉ. मनीषा कायंदे, रामटेक अनिल कोकिल, नागपुर- पूर्व सांसद संजय निरुपम, भंडारा-गोंदिया – विलास चावरी, गडचिरोली-चिमूर – पूर्व मंत्री जगदीश गुप्ता, हिंगोली- आनंदराव जाधव, यवतमाल-वाशिम – उपनेता प्रीति बंड, चंद्रपुर- विधायक कृपाल तुमाने, नांदेड- दत्ता दलवी, परभणी- भास्कर आंबेकर, जालना- सांसद संदीपान भुमरे, छत्रपति संभाजी नगर- विलास पारकर आदि.

Back to top button