बडनेरा में महावीर जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

सुबह शहर में निकली भव्य शोभायात्रा

* भक्ति, शांति और मानवता का दिया संदेश
अमरावती/दि.1– बडनेरा के वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन संघ द्वारा हर वर्ष के मुताबिक इस वर्ष भी महावीर जयंती बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. शहर के जैन स्थानक से सुबह 8 बजे भगवान महावीर की भव्य शोभाायात्रा निकाली गई. इस शोभायात्रा के दौरान शांति और मानवता का संदेश दिया गया. शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया. साथ ही समाजबंधुओं ने शरबत का वितरण किया.
भगवान महावीर जयंती बडनेरा शहर में हर वर्ष बडी ही आस्था और उमंग के साथ मनाई जाती है. इस वर्ष भी सुबह 8 बजे जैन स्थानक में पूजा, अभिषेक और विभिन्न अनुष्ठान के बाद भव्य शोभायात्रा की शुरूआत की गई. भगवान महावीर की प्रतिमा को आकर्षक रुप से सजाया गया था. शोभायात्रा में समाजबंधु बडी संख्या में शामिल हए. भगवान महावीर के जयघोष से बडनेरा शहर गूंज उठा. शोभायात्रा में समाजबंधु समेत शहर के व्यापारी व प्रतिष्ठित नागरीक बडी संख्या में शामिल हुए. जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया. साथ ही आठवडी बाजार के आनंद कृषि केंद्र, जयस्तंभ चौक शशीकांत कसलचंद फर्म के संचालक कामदार परिवार, अभिनंदन बैंक की तरफ से शरबत का वितरण किया गया. शोभायात्रा में महिला, पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बाजे-गाजे के साथ धार्मिक नारो के जयघोष से संपूर्ण परिसर गूंज उठा था. यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए महावीर भवन पहुंची. इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यों ने भगवान महावीर के अहिंसा, सत्य और मानवता के संदेश को जीवन में अपनाने का आहवान किया. कार्यक्रम में बडनेरा शहर के नवनिर्वाचित पार्षद अजय जयस्वाल, किशोर जाधव, गौरी मेघवानी और रजनी डोंगरे का बडनेरा वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन संघ द्वारा सत्कार किया गया. इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया था. कार्यक्रम के समापन महाप्रसाद के साथ हुआ. कुल मिलाकर बडनेरा में महावीर जयंती भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाई गई. जिसने समाज को शांति और सद्भाव का संदेश दिया.
बडनेरा में 108 दंपत्ति का नवकार महामंत्र जप किया गया. साथ ही भक्ति संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था. बडनेरा के निवारा केन्द्र में बेघर लोगों के लिए अन्नदान किया गया. शाम को महावीर भवन में इंदौर की अदिती कोठारी के भक्ति संध्या कार्यक्रम में सैकडों की संख्या में समाजबंधु व शहर के नागरिक शामिल हुए. शाम को भगवान महावीर स्वामी के जीवनी के विविध प्रसंगों का प्रस्तुतिकरण किया गया. दिगंबर जैन मंदिर में भगवान शांतिनाथ की आरती की गई. सुबह 10 से 11.30 बजे तक महावीर भवन में प्रवचन तथा आरती की गई. दोपहर 4.30 बजे नई बस्ती के भगवान शांतिनाथ जैन मंदिर से जुनी बस्ती के भगवान आदिनाथ जैन मंदिर तक बाईक रैली निकाली गई. महावीर जयंती के कार्यक्रम में बडी संख्या में जैन बंधु उपस्थित थे. इनमें मोहनलालजी ओस्तवाल, कवरीलालजी ओस्तवाल, सुदर्शनजी गांग, प्रदिपजी रुणवाल, जवाहरजी गांग, धर्मेन्द्र कामदार, नानुभाई गांधी, सुरेशजी गोसालीया, देवेंद्र गोसालीया, सुशील ओस्तवाल, रविश ओस्तवाल, मनिष गांग, पंकज कटारीया, प्रसन्न कोटेचा, राजेन्द्र देवडा, महावीर देवडा, निलेश गांग, महेन्द्र देवडा, जितेंद्र देवडा, प्रविण देवडा, पवन देवडा, प्रफुल देवडा, राजू कटारीया, हिमांशु गांग, नितिन दोशी, कमलेश दोशी, मनोज गोलेच्छा, नेमीचंद सेठीया, राजेन्द्र सिंघई, सुभाष जैन, अशोक रावका, विनोद बाकलीवाल, पियुष बाकलीवाल, शैलेश जैन, विरेन्द्र संकलेचा, प्रशांत कोटेचा, सुशील कोटेचा, डॉ.संस्कार कोटेचा, आनंद मुणोत, सुनिल मुणोत, डॉ.चेतन मुनोत, महावीर संखलेचा, महेन्द्र चोरडीया, जिलेन्द्र चोरडीया, गुड्डु जैन, किशोर बोकरीया, अभिनंदन बोकरीया, अनुज बोकरीया, अशोक बोकरीया, मोहीत बोकरीया, संजय कटारीया, विजय कटारीया, किशोर छाजेड, गोविंदा रुणवाल, नीतेश झुनझुनवालीया, राजु कासलीवाल, प्रफुल्ल कासलीवाल, संतोष कटारीया, गौरव देवडा, मनोज गांग, संजय जैन, महावीर जुनुनकर, सागर कुरूमकर, सुमीत जेन, राजेश जैन, मोनू सिंघई, मयूर मेहता, सुरेश बाकलीवाल, सुरेशभाऊ राठी, नंदलाल लड्ढा, उत्तमचंदजी रुणवाल, डॉ.योगेश रुणवाल, पम्मू कोटेचा, अरुणभाऊ कडु, हर्षल देवडा, किर्ती कामदार, राजेश सिंघई, चंद्रकांत गांधी, नितेश लूणावत, महावीर संकलेचा, महेन्द्र चोरडिया, गुड्डू जैन आदि का समावेश था.

Back to top button