डंपर की टक्कर से युवक की मौत
पांचडोंगरी गांव के पास हुआ हादसा

अमरावती/दि.1 – चिखलदरा तहसील अंतर्गत पांचडोंगरी से ढाणा रोड के दौरान आज 1 अप्रैल की सुबह 8 बजे के आसपास डंपर द्वारा जोरदार टक्कर मार दिए जाने के चलते नवलगांव निवासी मनोज भूता बेठेकर नामक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई.
पता चला है कि, मनोज बेठेकर अपनी बीमारी का इलाज करने हेतु नवलगांव से काटकुंभ की ओर जा रहे थे, तभी डंपर क्रमांक एमएच-27/बीएक्स-8697 ने मनोज बेठेकर को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में मनोज बेठेकर की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद डंपर चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया. वहीं इस हादसे की सूचना मिलते ही काटकुंभ पुलिस चौकी के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का पंचनामा करते हुए शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया. मामले की जांच जारी है.





