करंट लगने से वरिष्ठ टेक्नीशियन की मौत

11 केवी लाइन पर काम करते समय हुई घटना

धामणगांव रेलवे/ दि.2– धामणगांव रेलवे तहसील के दाभाडा वितरण केन्द्र में कार्यरत एक वरिष्ठ टेक्नीशियन की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई. इस घटना से वितरण कंपनी में शोक व्याप्त है. मृतक का नाम मनोज बबनराव ढोक है.
जानकारी के मुताबिक अमरावती ग्रामीण के धामणगांव रेलवे स्थित दाभाडा वितरण केन्द्र उपविभाग में कार्यरत वरिष्ठ टेक्नीशियन मनोज बबनराव ढोक के काम के दौरान करंट लगने से मृत्यु हो गई. वह 11 केवी लाइन पर कार्य कर रहे थे. तभी अचानक उन्हें तेज बिजली का झटका लगा. जिससे वे नीचे गिर पडे. घटना के तुरंत बाद सहयोगी कर्मचारियों ने इलाज के लिए यवतमाल के संजीवनी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया. डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाबजूद उनकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई. मनोज ढोक अपने पीछे माता-पिता पत्नी और दो बेटियों का भरापूरा परिवार छोड गये है. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.

Back to top button