वीर हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव जोरदार

एकवीरा मंडल का सुंदरकांड पाठ

* जन्मोत्सव की प्रसादी का हजारों ने लिया लाभ
अमरावती/दि.2 – खंडेलवाल नगर अकोली स्थित पगडीवाले वीर हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव की धूम रही. यहां मंदिर को सुंदर फूलों की लडियों और लाइटींग से सजाया गया. सबेरे 6 बजे जन्मोत्सव आरती की गई. छप्पन भोग अर्पित किये गये. विधायक रवि राणा, पूर्व सांसद नवनीत राणा, उपमहापौर सचिन भेंडे, पुलिस आयुक्त राकेश ओला, सुनील राणा, किशोर गोयनका,
यहां दर्शन हेतु पहुंचे थे. विजय खंडेलवाल और शशांक खंडेलवाल ने उनका दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया. हनुमानजी के दर्शन करवाये और वहां वर्षभर आयोजित होने वाले उत्सव व कार्यक्रमों की जानकारी दी. नवनीत राणा ने भी हनुमान चालीसा पाठ कर जयघोष किया. खंडेलवाल सेवा समिति के अध्यक्ष हुकमीचंद खंडेलवाल, सचिव विजय खंडेलवाल, शशांक खंडेलवाल, शुभम खंडेलवाल, अजय खंडेलवाल, संजय खंडेलवाल, सीए आर.आर. खंडेलवाल, ललीत तांबी, कोठेकर साहब, नगरसेवक संजय तीरथकर, नगरसेवक रतन डेंडूले सहित बडी संख्या में गणमान्य की उपस्थिति रही.
उपरान्त आयोजित प्रसादी में अकोली परिसर के सैकडों लोगों सहित शहर के गणमान्य ने उपस्थिति दर्ज की. बता दें कि, हनुमान जन्मोत्सव उपलक्ष्य यहां सुंदर पंडाल आच्छादित किया गया. यह मंदिर जन-जन की मनोकामना पूर्ण करने वाले वीर हनुमानजी के कारण प्रसिद्ध है. चमत्कारों का जीवंत केंद्र माना जाता है. हनुमान जन्मोत्सव की प्रसादी में हजारों भाविक यहां उमडे.
विजय खंडेलवाल ने बताया कि, एकवीरा मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन है. हनुमानजी को छप्पन भोग अर्पित किये गये. उन्होंने बताया कि, कुछ वर्ष पहले यहां हनुमान जन्मोत्सव के दिन ही वानर राज ने आकर भगवान को अर्पित प्रसाद का भोग ग्रहण किया था. उस समय से यह मंदिर अधिक प्रसिद्ध हो गया. यहां नित्य दर्शनार्थी उमडते हैं. मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड पाठ होते हैं.

Back to top button