दाभा में दो बाईक की भिडंत में दो युवकों की मौत

नागपुर के गिट्टी खदान थाना क्षेत्र की घटना

अमरावती/दि.3– मध्यरात्रि के दौरान दाभा में दो दुपहिया के बीच हुई भिडंत ने दो युवकों की मृत्यु हो गई. यह घटना गिट्टी खदान थाना क्षेत्र में घटित हुई. मृतक युवकों के नाम वीरू शंकर चौधरी (24) और सुमित संजय राउत (19) है.
जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल की रात 10.35 बजे के दौरान दाभा परिसर के सारथी पब्लिक स्कूल के सामने सडक पर एम.एच. 49/ बी.ए.-8817 व एम.एच.31/ एफ.एल.- 4987 क्रमांक की दोनों दुपहिया के बीच जोरदार भिडंत हो गई. इस हादसे में दाभा निवासी वीरू चौधरी और हजारी पहाड निवासी सुमित राउत गंभीर रूप से घायल हो गये. कैब चालक प्रदीप रहांगडाले को दोनो ंयुवक जख्मी अवस्था में पडे दिखाई दिए. चौधरी को मैक्स में और राउत को मेयो में ले जाया गया. लेकिन दोनों की मृत्यु हो गई. जबकि दाभा निवासी मनीष महिपाल चव्हाण (20) नामक युवक घायल हो गया.

Back to top button