सायंस्कोर मैदान पर नंदा गरबा में तिरंगा थीम की रही धूम
क्रिएटर्स शुभारंभ इवेंट्स का भव्य-दिव्य आयोजन

अमरावती/दि.16 – स्थानीय सायंस्कोर मैदान पर क्रिएटर्स शुभारंभ इवेंट द्वारा नवरात्रोत्सव पर्व निमित्त आयोजित नंदा गरबा महाउत्सव में बीती शाम तिरंगा थीम पर बडे उत्साह के साथ गरबा खेला गया. इस समय गरबा प्रेमी महिलाओं और पुरूषों ने तिरंगा थीम को साकार करने तीन रंगोंवाले आकर्षक परिधान धारण किए थे. सभी ने बडे उत्साह के साथ तिरंगा थीम पर गरबा खेलने का आनंद लिया.
दैनिक अमरावती मंडल की मीडिया पार्टनरशिप में चल रहे इस आयोजन की सफलता हेतु क्रिएटर्स शुभारंभ इवेंट के जीवन भामकर, निलेश गुहे, गुड्डू धर्माले, पियुष वसू, अभिमन्यू तायवाडे, भूषण फरतोडे, संकेत कुलट, आदित्य पाटिल, अजिंक्य धवने, स्वराज इंगोले, सिध्दीकेश महल्ले, अक्षय पोटे, शिवराज पाटिल, रोहन ठाकुर, राहुल मोहोड, स्वराज पोटे, पृथ्वी थोरात आदि द्वारा महत प्रयास किए जा रहे है.





