तिरंगा थीम का चला बरिस्ता गरबा में जादू
होटल महफिल के बंधन लॉन पर चल रहा आयोजन

अमरावती /दि.16- स्थानीय कैम्प परिसर स्थित होटल महफिल इन के बंधन लॉन पर चल रहे बरिस्ता गरबा में बीती शाम तिरंगा थीम पर गरबा खेला गया. इस अवसर पर बरिस्ता गरबा के प्रायोजक शगुन एक्झीबिशन की संचालिका अर्चना राठी व डिवाईन फिटनेस के संचालक महेश गिरी बतौर प्रमुख अतिथी उपस्थित थे.
दैनिक ‘अमरावती मंडल’ की मीडिया पार्टनरशिप में आयोजित बरिस्ता गरबा उत्सव में आज शाम महाराष्ट्रीयन थीम पर गरबा खेला जाएगा. आयोजन की सफलता हेतु बरिस्ता के संचालक सागर भट्टी, सुमित श्रीवास, चंद्रेश भट्टी, राम श्रीवास्तव, अमित राठोड, अंकित चांडक व राहुल सेदानी आदि प्रयासरत है.





