मुंबई में 600 रूपए के विवाद में एसीड अटैक, आठ झुलसे
एक आरोपी गिरफ्तार,

मुंबई/ दि.4– मलाड पूर्व के कुरार विलेज इलाके में 600 रूपए की उधारी को लेकर शुरू विवाद इतना बढ गया कि एक गुट ने दूसरे गुट पर तेजाब (एसीड)फेंक दिया. जिसमें 8 लोग झुलस गये. तेजाब से झुलसे लोगों में राहगीरों का भी समावेश है. केमिकल प्लेटिंग से जुडे दो गुटों के बीच बुधवार की शाम यह विवाद हुआ. कुरार पुलिस ने गुरूवार को मामला दर्ज कर आरोपी समर बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, वहीं दूसरे गुट से जुडे साधु चव्हाण का नाम भी मुख्य आरोपी के रूप में दर्ज है.
पुलिस ने इस प्रकरण में दोनों गुटों (क्रासकेस) के खिलाफ मामला दर्ज किया है. तेजाब से झुलसे लोगों में से संदीप सरोज की हालत बताई जा रही है. कुरार विलेज के पालनगर क्षेत्र में लगभग 125 प्लेंटिंग यूनिट्स चलती है. इन ईकाईयों में खतरनाक रसायन और तेजाब का इस्तेमाल किया जाता है. इस घटना में इस्तेमाल किया गया तेजाब ऐसी ही किसी यूनिट से लिए जाने का अंदेशा है .





