चांदूर बाजार पुलिस ने पकड़ी प्रतिबंधित गुटखे की बड़ी खेप

16 लाख से अधिक का माल जब्त, एक आरोपी हिरासत में

चांदूर बाजार/दि.3- चांदूर बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित गुटखे की खेप बरामद की है. इस दौरान अमरावती के पठान चौक निवासी मुदस्सिर खान शेर खान (35) को हिरासत में लिया गया है. पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई बीती रात करीब 3 से 4 बजे के बीच नेताजी चौक पर की गई. एक टेम्पो वाहन (क्रमांक एमएच-27/बीएक्स-5836) की जांच के दौरान उसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित गुटखा बरामद हुआ. जब्त माल में बाजीराव गोल्ड और मस्तानी तंबाकू ब्रांड शामिल हैं, जिसकी कुल कीमत करीब 16 लाख 600 रुपए बताई जा रही है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरावती के फूड एंड ड्रग्स विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. यह कार्रवाई थाना प्रभारी आईपीएस सागर भामरे के नेतृत्व में की गई. इस दौरान पीआई अशोक जाधव, विनोद इंगले, रूपेश श्रीवास, अजय ठाकरे, भूषण अवघड सहित पुलिस टीम मौजूद रही. पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है.

* प्रभारी पीआई सागर भामरे के नेतृत्व में अवैध कारोबार पर सख्ती
बता दें कि, थाना प्रभारी आईपीएस सागर भामरे ने पदभार संभालते ही शहर में अवैध व्यापार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. शहर के पान ठेलों और दुकानों पर पहले ही नोटिस जारी कर प्रतिबंधित गुटखे की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए थे. पिछले एक सप्ताह से शहर में गुटखे की बिक्री में स्पष्ट रूप से कमी देखी जा रही है.

Back to top button