आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से परेशान नागरिक

मनपा से की कार्रवाई की मांग

अमरावती/दि.6- शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर नागरिकों में चिंता का माहौल है. इसी संदर्भ में अमरावती निवासी रामकिशोर अग्रवाल ने मनपा आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है.
अपने पत्र में उन्होंने बताया कि उनके क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या तेजी से बढ़ गई है, जिससे आम लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से छोटे बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों पर कुत्तों के हमले की घटनाएं बढ़ने से सुरक्षा का गंभीर मुद्दा उत्पन्न हो गया है. इसके अलावा, रात के समय कुत्तों के लगातार भौंकने से लोगों की नींद प्रभावित हो रही है, वहीं जगह-जगह गंदगी फैलने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ रही हैं. नागरिक ने मनपा प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की नसबंदी (स्टरलाइजेशन) अभियान चलाया जाए तथा आक्रामक कुत्तों पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जाएं. उन्होंने उम्मीद जताई है कि नगर निगम इस गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द ही ठोस कदम उठाएगा, जिससे नागरिकों को राहत मिल सके.

Back to top button