ट्रेन से कटकर और पानी में डूबने से दो की मौत

बडनेरा और नांदगांव पेठ की घटनाएं

अमरावती /दि.6- आयुक्तालय क्षेत्र के बडनेरा और नांदगांव पेठ थाने की हद में दो अलग-अलग घटनाओं में ट्रेन से कटकर और पानी में डूबने से मौत हो जाने की घटनाएं दर्ज हुई है. पुलिस ने कलम 174 के तहत मामले पंजीकृत कर जांच शुरु की है.
बडनेरा के अंजनगांव बारी के पास रेल्वे ट्रैक पर शनिवार रात 8 बजे एक 31 साल के मजदूर की ट्रेन से कट जाने से मौत हो गई. उसका नाम कांतिलाल उर्फ कांतो किशन भील बताया गया है. वह मध्यप्रदेश के भोपाल जिले के हर्राखेडा का रहने वाला था. यहां रेल्वे ट्रैक पर कोई काम चालू है. जहां 15-20 लडके काम कर रहे हैं. शनिवार रात जब लडके भोजन बनाने में व्यस्त थे. तब तेज आवाज हुई. फ्लैट पर जाकर देकर तो कांतोभील टूकडे-टूकडे हो गया था. वह थोडा शराब के नशे में रहने की जानकारी पुलिस शिकायत में दी गई है.
दूसरी घटना नांदगांव पेठ के रस्तूपुरा में हुई. जहां रमेश जुनघरे (75) की पानी की टंकी में गिरने से जान चली गई. इस बारे में पुलिस को उनके पुत्र पंकज जुनघरे ने जानकारी दी. पंकज ने बताया कि, उसे बुआ का फोन आया. जिन्होंने पिता के टंकी में गिरने की जानकारी दी. यह भी बताया गया कि, रमेश जुनघरे का मानसिक स्वास्थ्य ठीक न था और वे बहन के पास जाने का हट कर रहे थे. तब पुत्र पंकज ने उन्हें वहां छोड दिया था. पुलिस ने मर्ग दाखिल किया है.

Back to top button