कामयाब रहा दावत ए इस्लामी का हज तरबियती इज्तेमा

अमरावती/दि.7– दीनी, वेलफेयर, समाजी और लोगो की मदद करने वाली एक तंजीम के रुप में विख्यात दावत ए इस्लामी इंडिया गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन डिपार्टमेंट की तरफ से शहर और पूरे देश में ब्लड डोनेशन कैंप, पेड़ पौधा लगाना, लोगो की मदद करना, ज़रूरतमंद लोगों में राशन कीट देना, और मुश्किल हालात में लोगों की मदद जैसे काम होते है. दावत ए इस्लामी का एक डिपार्टमेंट मजलिस हज ओ उमराह है हर साल इस डिपार्टमेंट की तरफ से हाजियों के लिए इज्तेमा होता है. इस साल 5 अप्रैल को मदीना कच्छी मेमन मस्जिद हबीब नगर नंबर 1 अमरावती में हज तरबियती इज्तेमा का आयोजन किया गया था, जिस में अमरावती और आस पास के शहर के हज यात्रा को जाने वाले लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए.
इस कैम्प के जरिए हज यात्रा पर जानेवाले लोगो को हज का तरीका, उमराह का तरीका, हज के ज़रूरी सामान आदि के बारे ने जानकारी दी गई. दावत ए इस्लामी अमरावती और मदीना कच्छी मेमन मस्जिद के ज़िम्मेदारान ने हाजियों की खिदमत की और सब तरह के अच्छे इंतज़ामात किए. इस समय रिज़वान मुस्तफाई दावत ए इस्लामी इंडिया और मदीना कच्छी मेमन मस्जिद की तरफ से इस प्रोग्राम में शामिल हुए तमाम हाजीयो का शुक्रिया अदा किया गया.





