आदिवासी बंधुओं को दिया हैंडपंप, जल समस्या का निवारण

प्रा. डॉ. हेमंत देशमुख के विशेष प्रयास

अमरावती/दि.7 – राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरदचंद्र पवार) पार्टी के शहर जिलाध्यक्ष प्रा. डॉ. हेमंत देशमुख के विशेष प्रयासों से हीरादेही आदिवासी गांव के फाटा के पास हनुमान मंदिर परिसर में हैडपंप का काम सफल रुप से पूर्ण किया गया. इस उपक्रम के कारण परिसर के नागरिकों को, विशेषकर आदिवासी बंधुओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो गई है. इसके पूर्व पानी के लिए काफी दूरी तक आदिवासियों को पैदल जाना पडता था. जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पडता था. ेलेकिन इस बोअर के कारण समस्या हल होने के साथ नागरिकों को राहत मिली है. जिससे ग्रामवासियों में खुशी का वातावरण है.
प्रा. डॉ. हेमंत देशमुख ने हमेशा सामाजिक बंधुभाव रखते हुए विविध विकास कामों को प्राथमिकता दी है. इस उपक्रम से उनके लोकाभिमुख कार्यों को देखने मिला है. ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं की तरफ ध्यान देते हुए उन्होंने यह उपक्रम चलाया है. स्थानीय नागरिकों ने उनका तहेदील से आभार व्यक्त किया है. इस काम के पूर्व होने के बाद परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस अवसर पर उपस्थित मान्यवरों ने इस उपक्रम की प्रशंसा करते हुए ऐसे सामाजिक उपक्रम की वर्तमान में काफी आवश्यकता रहने का मत व्यक्त किया. आगामी समय में भी इसी तरह के विकास कार्यों के लिए सहयोग करने की सभी ने तैयारी दर्शायी है. इस अवसर पर दीपक महाराज, निखिल देशमुख, शिवाजी आवटे, एड. नीमकर, एड. सुनील सातपुते, मंगेश पवार, ओमप्रकाश शोभनते, भीमराव आवटे, राम आवटे आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम में गांववासी बडी संख्या में उपस्थित थे.

Back to top button