कई महिला पुलिस अधिकारी भी थी खरात के संपर्क में

एसीपी व डीसीपी स्तर की महिला अधिकारियों का था समावेश

* मनपसंद पोस्टींग के लिए करती थी संपर्क, खरात ने भी की थी मदद
नाशिक/दि.7 – तंत्र-मंत्र व ज्योतिष्य विद्या के नाम पर संभ्रांत घराणों की महिलाओं का यौन शोषण करने के मामले में नामजद अशोक खरात के संपर्क में राज्य की दो उच्च पदस्थ महिला पुलिस अधिकारी भी थी, ऐसी सनसनीखेज जानकारी सामने आई है. ये दोनों महिला पुलिस अधिकारी डीसीपी व एसीपी दर्जे वाले पदों पर है. जो अपनी मनपसंद पोस्टींग के लिए अशोक खरात के संपर्क में थी. पता यह भी चला है कि, अशोक खरात ने भी उन दोनों महिला पुलिस अधिकारियों की नियमबाह्य तरीके से मदद की थी. ऐसे में अब इन दोनों महिला पुलिस अधिकारियों के पीछे एसआईटी की जांच शुरु होने की संभावना है.
उल्लेखनीय है कि, कई राजनेताओं सहित उच्च पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के नाम सामने आने की वजह से इस समय अशोक खरात का मामला राज्य सहित पूरे देशभर में चर्चित है. अशोक खरात पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप है. जिसके लिए उसके खिलाफ 18 मामले दर्ज हुए है. जिनमें यौन शोषण के 8, आर्थिक जालसाजी के 4 तथा मनी लॉड्रींग के 1 मामले का समावेश है. वहीं अब नाशिक में पदस्थ रहनेवाले दो महिला पुलिस अधिकारियों को अशोक खरात द्वारा काफी बडी मदद करने की बात सामने आई है. ये दोनों महिला पुलिस अधिकारी अपनी मनपसंद पोस्टींग के लिए अशोक खरात के संपर्क में थी. जिसमें से एक महिला अधिकारी डीसीपी व दूसरी महिला अधिकारी एसीपी दर्जे वाले पद पर पदस्थ रहने की जानकारी सामने आई है. जिसके चलते इस समय अच्छा-खासा हंगामा मचा हुआ है. नाशिक पुलिस को संदेह है कि, नाशिक में किसी समय बडे पदों पर कार्यरत रहनेवाली इन महिला पुलिस अधिकारियों व अशोक खरात द्वारा एक-दूसरे को नियमबाह्य तरीके से मदद की गई है और दोनों पक्षों के बीच पैसों का लेन-देन भी हुआ है. जिसके चलते वे दोनों महिला पुलिस अधिकारी अब एसआईटी के निशाने पर आ गई है और उन दोनों को जल्द ही जांच के दायरे में लिया जा सकता है.
* अशोक खरात ने दी यौन शोषण की कबूली
वहीं दूसरी ओर यह जानकारी भी सामने आई है कि, अशोक खरात ने महिलाओं का यौन शोषण किए जाने को लेकर पुलिस के समक्ष कबूली दी है. अशोक खरात ने महिलाओं को अपने जाल में फांसने हेतु अमल में लाई गई गई ट्रीक को विज्ञान का नाम दिया है. खरात के मुताबिक उसने चमत्कार या वशिकरण के जरिए नहीं बल्कि अपनी हाथ चालाकी से महिलाओं को धमकाते हुए उनका शोषण किया.
* खरात के बेटे व बेटी से भी पूछताछ
इसके साथ ही इस मामले की पडताल में जुटे विशेष जांच पथक द्वारा आज अशोक खरात के बेटे हर्षवर्धन व बेटी के साथ पूछताछ की गई. खरात का बेटा दो दिन पहले संपर्क से बाहर रहने की जानकारी सामने आई थी. लेकिन अब वह पुलिस के संपर्क में आ गया है. जिसके चलते आज उससे व उसकी बहन से पूछताछ की जाएगी. वहीं उन दोनों की मां यानि खरात की पत्नी कल्पना इस समय फरार है.

Back to top button