बुलढाणा अर्बन पर ठपका, कर्मचारी ने लॉकर से उडाए करोडों के जेवर
पुणे के डेक्कन थाने में तीन नामजद

पुणे/ दि.8 – बुलढाणा अर्बन को- ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी के ग्राहकों के लॉकर से ढाई करोड के गहन और नगदी रकम का अपहार कर संस्था से फ्रॉड करने का भयंकर मामला उजागर हुआ है. सीसीटीवी फुटेज की जांच पश्चात यह चोरी उजागर हुई. डेक्कन पुलिस ने संस्था के कर्मचारी बालासाहब तुपारे, संस्था के खातेधारक और लॉकर धारक अजय पाटिल, अविनाश संजय चव्हाण तथा मालोजी उत्तम भोसले इन चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार बुलढाणा अर्बन की प्रबंधक सविता नीलेश राठी की शिकायत पर अपराध दर्ज किया गया. मार्च में यह मामला उजागर हुआ. शिकायत में बताया गया कि बालासाहब तुपारे ने 130 नंबर का लॉकर अजय पाटिल को देने का अनुरोध बैंक शाखा से किया. पाटिल को लॉकर दिया गया. प्रबंधक सविता राठी के भोजन हेतु जाने पर मास्टर की लेकर तुपारे ने पाटिल के साथ लॉकर रूम में जाकर लॉकर क्रमांक 120 और 188 खोले. लॉकर क्रमांक 188 से 30 तोला सोना और लॉकर क्रमांक 120 से ढाई करोड के जेवर तथा नगदी रकम का अपहार किए जाने का आरोप है.
लोन रिकवरी का काम
पुलिस ने बताया कि अहिल्या नगर के गुगले कालोनी के रहनेवाले बालासाहब तुपारे गत 7-8 वर्षो से संस्था में नियर ऑफीसर के रूप मे ंनौकरी कर रहा था. लोन रिकवरी का काम उस पर था. लॉकर अपडेट करने वाली महिला कर्मी के अवकाश पर रहने से तुपारे को लॉकर का भी काम दिया जाता था. कहा जा रहा है कि उसी में उसने हाथ बता दिया.





