नवकार महामंत्र जाप दिवस कल
अमरावती में वर्धमान स्थानक सबेरे 9 बजे से होगी आराधना

अमरावती/दि.7 – विश्व नवकार दिवस उपलक्ष्य कल गुरुवार 9 अप्रैल को सुबह 9 बजे बडनेरा रोड के श्री वर्धमान स्थानक में जाप आराधना का आयोजन जैन संस्कार युवा मंच ने किया है. मंच ने जारी संदेश में कहा कि, हिंसा, अशांति तथा तनाव की परिस्थितियों से जूझ रहे विश्व के कई देशों के लिए शांति, सुख और खुशहाली की प्रार्थना की जाएगी. युवा मंच के अध्यक्ष महेंद्र भंसाली और सचिव निखिल समदरिया ने अधिकाधिक संख्या में नवकार मंत्र की आराधना करने का आवाहन किया है.





