बंगाल विधानसभा चुनाव हेतु गडकरी और फडणवीस स्टार प्रचारक

बीजेपी ने जारी की 40 प्रचारकों की सूची

नागपुर/दि.8 – भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव हेतु केंद्रीय मंत्री और महाराष्ट्र के बडे नेता नितिन गडकरी तथा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को स्टार प्रचारक घोषित किया है. दोनों ही नेता बंगाल में पार्टी उम्मीदवारों को विजयी करने प्रचार सभाएं और रोड-शो करेंगे. उल्लेखनीय है कि, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, सांसद हेमामालिनी, असम के सीएम हेमंत बिस्व सरमा, टेनीस प्लेयर लियंडर पेईस, अभिनेता मिथून चक्रवर्ती का भी स्टार प्रचारकों में समावेश है.
सूची में देश के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, अन्नपूर्णा देवी, भूपेंद्र यादव के अलावा बंगाल के अनेक नेताओं का स्टार प्रचारकों में भाजपा ने नाम लिखा है. अभिनेत्री कंगना राणावत, पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, सांसद मनोज तिवारी, सुनील बंसल, मंगल पांडे, अमित मालवीय, डॉ. सुकांता मजुमदार, डॉ. जयंत रॉय भी बंगाल में भाजपा के लिए प्रचार सभाए लेंगे.

Back to top button