प्रो. डॉ. शंकर बुंदेले को उत्कृष्ट ज्योतिषाचार्य पुरस्कार

ज्योतिषीय सम्मेलन में किया सम्मानित

अमरावती /दि.9– ज्योतिषी अवॉर्ड संस्थान नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय स्तर का ज्योतिषीय अनुसंधान सम्मेलन का आयोजन रविवार 29 मार्च को किया गया था. जिसमें देश के अनेक विद्वान और पंडितों ने तथा अंतरराष्ट्रीय ज्योतिषाचार्यों ने सहभाग लिया. इस अवसर पर सुविख्यात ज्योतिषाचार्य अनिल वत्स प्रमुख अतिथि के रुप में उपस्थित थे. उनके सामने अनेक शोध लेख और ज्योतिषीय व्याख्यान संपन्न हुए. जिसमें शहर के पूर्व प्रोफेसर एवं संत गाडगे बाबा हिंदी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शंकर बुंदेले ने भी जन्म कुंडली के विश्लेषण में नववांश व अन्य वर्ग फलित कुंडलियों की भूमिका पर अपना विस्तृत शोधलेख प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर अनिल वत्सजी ने सम्मेलन में अष्टक वर्ग की महत्ता पर अपना गहन मार्गदर्शन करते हुए प्रस्तुत संबोधनों पर अपना गरिमामय संभाषण दिया. इस एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रो. डॉ. शंकर बुंदेले को उनके उत्कृष्ट शोध लेख के लिए सम्मान पत्र, उपहार और सम्मानचिन्ह प्रदान कर श्री अनिल वत्सजी ने सम्मानित किया. प्रो. डॉ. शंकर बुंदेले को सम्मानित किये जाने पर प्रेमचंद बिजोरे, रामदास नोटावाले तथा मित्र परिवार ने उनका अभिनंदन कर शुभकामनाएं दी.

Back to top button