स्वामी ग्रुप के देशमुख हाईलाइफ सिटी में गजानन महाराज प्राण प्रतिष्ठा विधी प्रारंभ
पंच पुरोहितों के मंत्रोच्चार

* कल पधारेंगे पालकमंत्री बावनकुले और पूर्व केन्द्रीय मंत्री हंसराज अहीर
* अत्यंत सुंदर बना है मंदिर
अमरावती/ दि.9 – स्वामी ग्रुप के रहाटगांव में निर्माणाधीन देशमुख हाईलाइफ सिटी में श्री संत गजानन महाराज की सुंदर और भव्य मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है. इस उपलक्ष्य एक दिवसीय भव्य पारायण, नाम जप, कीर्तन महोत्सव उपरांत पुरोहितों के मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा विधि उत्साह व श्रध्दा से प्रारंभ की गई. पूजा में वैशाली विसपुते, माधव विसपुते, दीपक हेडा, रेखा हेडा, राहुल देशमुख, सुचित्रा देशमुख, संजय शहाकार, वंदना शहाकार आदि ने विधि और श्रध्दा से पुरोहितों के मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया. पं. तात्या महाराज, गोविंद गोरे, प्रमोद खडकीकर, सागर पाटिल, रमाकांत गोडबोले ने मंत्रोच्चार किए. संपूर्ण परिसर कडी धूप के बावजूद गजानन महाराज प्राण प्रतिष्ठा के मंत्रो से गूंज उठा था और श्रध्दालु बडी संख्या में उपस्थित थे.
कल होनेवाले प्राण प्रतिष्ठा, महाआरती, महाप्रसाद में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले पधारेंगे. उसी प्रकार पूर्व केन्द्रीय मंत्री हंसराज अहीर भी आयोजन की शोभा बढायेंगे. आज प्राण प्रतिष्ठा के विविध अनुष्ठान संपन्न हुए. इस समय सर्वश्री प्रज्वल शहाकार, दीपक खताडे, अंकलेश गुरबानी, उदय देशमुख, आशीष इखे, सचिन देशमुख, अमोल देशमुख, अभिजीत ठाकुर, अभिजीत ठाकुर, विलास ठाकुर, उत्कर्ष कडू, रोहित हिरूलकर, कामेश इंगले, आदित्य गौरे, किशोर काकडे, कनक विसपुते, संजय शहाकार सहित बडी संख्या में भाविकों की उपस्थिति रही.
स्वामी ग्रुप ने बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे श्री की रथयात्रा अर्थात पालखी यात्रा निकाली गई. नाना-नानी पार्क हर्षराज चौक कठोरा नाका से शेगांव, पंचवटी होते हुए रहाटगांव में देशमुख हाईलाइफ सिटी पहुंची. पालखी यात्रा का भक्तों द्बारा जगह- जगह स्वागत हुआ. शुक्रवार 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे मुख्य अनुष्ठान आयोजित है. जिसमें सोनी मराठी फेम पंकज महाराज पोहोकर विशेष रूप से संगीतमय कीर्तन, नामजप प्रस्तुत करेंगे. उपरांत कलशारोहण प्राण प्रतिष्ठा की विधि व अनुष्ठान होगा. तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से महाप्रसाद रखा गया है.
अत्यंत सुंदर, आकर्षक मंदिर
आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण इस रेसीडेंशियल ले-आउट में संत गजानन महाराज का बडा ही सुंदर आकर्षक, भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है. उसी प्रकार श्री की अत्यंत आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जा रही है. संपूर्ण विधि विधान और शास्त्रोक्त पध्दति से प्राण प्रतिष्ठा होने से स्वामी ग्रुप ने सभी से देशमुख हाईलाइफ रेसीडेंशियल ले-आउट रहाटगांव पधारने का अनुरोध किया है. यह ले- आउट एक फायदेमंद निवेश के साथ साथ प्रकृति की गोद में बसने जैसा और उतना ही आधुनिक रहने का दावा स्वामी ग्रुप ने किया है.





