अमरावती में पहली बार ढेर सारी एमेनिटिज
लाइफ स्टाइल होम स्पेस के ‘औरा’ कमर्शियल और निवासी लैंडमार्क का कल ग्रैंड लॉचिंग क्रिकेट टर्फ, मल्टी स्पोर्ट टर्फ, स्वीमिंग पुल, सोलर, सीसीटीवी निगरानी

* संचालक अमित तलडा और राजेश मिश्रा का दावा
* कांग्रेस नगर में 2 और 3 बीएचके लक्जरीयस होम्स तथा कमर्शियल बिल्डिंग
अमरावती/ दि.11 –अंबानगरी वासियों के लिए नाम के अनुरूप आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अत्यंत लक्जरीयस होम्स की भव्य 14 मंंजिला भवन ‘औरा’ का लांच कल रविवार 12 अप्रैल को होने जा रहा है. सभी सुविधाओं से लैस यह भवन कमर्शियल कम रेसीडेंशियल है. जिसमें रहनेवालों को आसमान में रहने का सुखद अहसास होगा. शहर के प्रसिध्द बिल्डर प्रतिष्ठान लाइफ स्टाइल होम स्पेसेस के संचालक अमित तलडा और राजेश मिश्रा ने यह सौगात लायी है. कल रविवार 12 अप्रैल को शाम 5 बजे कांग्रेस नगर के सिग्नेचर बिल्डिंग के पास, भूतपूर्व राष्ट्रपति प्रतिभाताई पाटिल के बंगले देवी सदन के बिल्कुल पास होने जा रहा है. संचालक राजेश मिश्रा और अमित तलडा ने दावा किया कि तेजी से बढते अमरावती की नई जीवनशैली के अनुरूप अनेकानेक एमेनिटीज पहली बार दी जा रही है. प्रत्येक फ्लैट की लक्झरी के साथ-साथ सुरक्षा एवं अपार सुविधाओं का ध्यान रखा गया है. उन्होंने बताया कि औरा में 94 लक्झरीयस फ्लैट और 68 शानदार शॉप्स यहां निर्माणाधीन है. दोनों युवा बिल्डर्स अमित तलडा और राजेश मिश्रा की अंबानगरी को यह पेशकश सचमुच जोरदार, शानदार है. जिसमें प्रकाश, वेेंटिलेशन आदि इस प्रकार है कि स्काय लाइफ का अनुभव मिलेगा. सभी प्रकार की लक्जरी यहां रहेगी.
जी+ 14 मंजिला भवन
लाइफ स्टाइल होम स्पेसेस के संचालकों अमित तलडा और राजेश मिश्रा ने अमरावती मंडल से खास बातचीत में बताया कि यह ग्राउंड फ्लोर+ 14 मंजिला अपार्टमेंट होगा. जिसमें लोअर, अप्पर और फर्स्ट फ्लोर कमर्शियल रहेंगे. शेष 12 मंजिलों पर शानदार सुविधाओं से परिपूर्ण 2और 3 बीएचके लक्जरीयस होम्स होंगे. प्रत्येक होम में भरपूर वेंटिलेशन , प्रकाश का ध्यान रखा गया है. जिससे आसमान में रहने का सुखद अहसास होगा.
पहली बार दी जा रही सुविधाएं
संचालकों ने राजेश मिश्रा तथा अमित तलडा ने बताया कि दूसरे फ्लोर से लक्जरीयस होम्स की शुरूआत हो जायेगी. उनमें सभी प्रकार के ब्रांडेड प्रोडक्ट होंगे. निश्चित ही तमाम सुख- सुविधा का ध्यान रखा गया है. छत पर स्वीमिंग पुल, जॉगिंग ट्रैक, क्रिकेट टर्फ, गार्डन सभी सुविधाएं रहेगी. इसी के साथ 2000 वर्ग फीट का मल्टीपर्पज हॉल होगा. लिविंग डैक, लॉन रहेगा. सबसे महत्वपूर्ण ‘औरा’ में रहनेवाले और यहां आनेवाले प्रत्येक विजिटर के लिए भी एम्पल पार्किंग रखी गई है.
* फ्लैट के अंदर वीडियो डोर फोन
अमित तलडा और राजेश मिश्रा ने बताया कि औरा की अनेकानेक विशेषताएं है. उन्हीं में से फ्लैट के अंदर वीडियो डोर फोन, स्मार्ट लॉक है जो परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. उसी प्रकार पूरे फ्लैट में पीओपी के साथ माडयुलर कीचन, प्रीमियर सैनिटरी फीटिंग, यूपीवीसी विंडोज रहेगी. सुविधा की बात करें तो 24 बाय 7 सुरक्षा प्रबंध रहेगा. जॉगिंग ट्रैक, जिम, इंडोर गेम्स, कीड्स प्ले एरिया, वरिष्ठ सीट आउट एरिया, सोलर, सीसीटीवी निगरानी भी रहेगी. सुविधाओं, लक्जरी का भंडार
उन्होंने बताया कि ‘औरा’ में सभी प्रकार की सुविधा, लक्जरी रहेगी. यहां लाइफ और स्टाइल एक साथ मिलेगी. लक्जरी चाहने वालों को सभी बातें यहां परिपूर्ण नजर आयेगी. जीवनशैली ग्रैंड होनी चाहिए, ऐसा कहा जाता है. वह ‘औरा’ में मिलेगी. जीवन में फिट रहना सभी को पसंद होता है. फिटनेस बनाए रखने के लिए आधुनिक जिम ‘औरा’ में उपलब्ध रहेगा. ‘औरा’ की प्रत्येक बात में यह दिखाई देगा. आसमान का रोमांच यहां मिलेगा. खेल के सभी की रूचि के अनुसार साधन और स्थान यहां जीवन जीने का सही अहसास करायेंगे. रोजमर्रा के जीवन की खुशियों को ‘औरा’ की सुविधाएं और जीवन शैली निश्चित ही बढा देने का दावा भी संचालकों अमित तलडा और राजेश मिश्रा ने किया है.
होगा शहर का नया लैंडमार्क
संचालकों अमित तलडा और राजेश मिश्रा ने दावा किया कि ‘औरा’ लोगों की सोच और कल्पना से और कई बेहतर और सुविधाजनक होने से शहर का नया लैंडमार्क बननेवाला है. इसलिए यहां पर लक्जरीयस होम्स की चाहत रखनेवाले भले ही काफी होंगे. किंतु यहां रहनेवाले चुनिंदा ही रहेगे. सभी ब्रांडेड वस्तुएं एक- एक फ्लैट में लगाए जाने से निश्चित ही आधुनिक लिविंग को ‘औरा’ नये रूप से परिभाषित करनेवाला निवास होगा.
लोकेशन परफेक्ट
‘औरा’ आधुनिक सुविधाओं के साथ ही अपनी लोकेशन के कारण भी परिपूर्ण कहा जा रहा है. यहां की बेहतरीन कनेक्टिीविटी रहेगी अस्पताल, कॉलेज, स्कूल, शॉपिंग मॉल, रेस्टॉरेंट, मार्केट सभी कुछ 5-7 मिनट की दूरी पर स्थित हैं. इसके आर्कीटेक्ट रोहित पुंशी हैं. जबकि सीए दीपक झांबानी, विधि सलाहकार एड. योगेश तोलानी हैं. महारेरा में पंजीकृत इस प्रकल्प के लैंडस्केप कंन्सलटंट तेजल रक्षमवार, प्लानिंग कन्सलटंट अश्विन पाटनकर, इलेक्ट्रीकल कन्सलटंट निरंजन देशकर हैं. यहां एवरी डे जॉय
लाइफ स्टाइल होम्स स्पेस के संचालक राजेश मिश्रा तथा अमित तलडा ने अपने नये प्रोजेक्ट को सबसे अलग बताते हुए उसकी कई खूबियां ंंबतलाई. उन्होंने दावा किया कि यहां बच्चे हो या बुजुर्ग सभी को एवरी डे जॉय का अहसास होगा. यहां आनेवाले मेहमान भी बारंबार आने का सोचेंगे और आयेंगे भी. इतनी सारी सुख- सुविधाएं यहां दी जा रही है. लोगों की सभी जरूरतों के साथ आधुनिक जीवन शैली का बराबर ध्यान रखा गया है. दूर से ही लोग इमारत दिखाकर कहेंगे कि वहां हम रहते हैं. पास ही मार्केट से लेकर सारी चीजें होेने से यहां रहनेवालों की सुविधा जायेगी. एक-एक चीज पर भरपूर ध्यान दिया गया है. प्लानिंग से लेकर लैंडस्केप और सभी सुविधाएं गढी गई है. ऐसी एमनिटीज अब तक अमरावती में कदाचित ही किसी अन्य अपार्टमेंट में दी गई है. जितनी ‘औरा’ में रहेगी. 2 बीएचके हो या 3 बीएचके सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होंगे. यहां रहनेवालोें को गर्व होगा और सचमुच उनका ‘औरा’ अलग ही होगा. उनका एड्रेस ही उनका स्टेटस बयां कर देगा. राजेश मिश्रा तथा अमित तलडा ने कल औरा के ग्रैंड लॉचिंग पर सभी निमंत्रितों कसे अवश्य पधारने का अनुरोध किया है.





