‘धुरंधर’ अभिनेता रणवीर सिंह पहुंचे संघ मुख्यालय

डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर को भेंट

नागपुर/दि.11 – अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी धुरंधर फिल्म के कारण काफी चर्चा में है. धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह को एक देशभक्त के रूप में दिखाया गया है. इस पृष्ठभूमि पर उन्होंने अचानक नागपुर में भेंट देकर एक झटका दिया है. फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह ने शुक्रवार को नागपुर के रेशीमबाग स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर को भेंट दी.
* स्मृति मंदिर का दर्शन किया
सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अभिनेता रणवीर सिंह ने रेशीमबाग स्थित संघ के डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर परिसर में भेंट देकर संघ के संस्थापक डॉ. केशव हेडगेवार और दूसरे सरसंघचालक डॉ. गोलवलकर गुरुजी के समाधि स्थल को आदरांजलि अर्पित की. इस समय रेशीमबाग स्थित संघ के प्रतिनिधियों ने संघ के परिसर की जानकारी दी.
* सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से आधा घंटा चर्चा
अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी धुरंधर फिल्म के कारण काफी चर्चा में है. धुरंधर फिल्म में रणवीर सिंह को एक देशभक्त के रूप में दिखाया गया है. इस पृष्ठभूमि पर उन्होंने रेशीमबाग के स्मृति मंदिर को दी गई भेंट चर्चा का विषय बन गई है. विशेष रूप से स्मृति मंदिर परिसर में भेंट देने के बाद उन्होंने सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से भी मुलाकात की. इस समय दोनों के बीच आधे घंटे तक विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई, ऐसी जानकारी है. यह सौजन्यपूर्ण भेंट होने की बात संघ के सूत्रों द्वारा कही जा रही है, लेकिन रणवीर सिंह की अचानक भेंट सभी के लिए आश्चर्य का झटका देने वाली है. साथ ही इससे राजनीतिक चर्चाओं को बढ़ावा मिला है.
* भेंट के बारे में गोपनीयता
रणवीर सिंह ने संघप्रणित चित्रभारती इस संगठन के बारे में भी जानकारी ली. इसके बाद वह सीधे नागपुर एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए. रात करीब सवा आठ बजे मुंबई के लिए निकल गए. उनकी यह भेंट गोपनीय रखी गई थी. एक तरफ धुरंधर रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है, वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड से फिल्म को अपेक्षित प्रशंसा नहीं मिल रही, इसको लेकर नेटिजन्स और फिल्म प्रेमियों में नाराजगी का स्वर है. ऐसे में रणवीर ने सरसंघचालक से भेंट की, जिससे विभिन्न कयास लगाए जा रहे हैं. संघ की शताब्दी के अवसर पर विजयादशमी को रणवीर सिंह ने वीडियो जारी कर संघ को शुभकामनाएं दी थीं. पिछले सौ वर्षों में संघ ने जो कार्य किया उसके लिए मैं धन्यवाद देता हूं और आगे भी संघ का काम सम्मान और प्रेरणा से युक्त रहेगा, ऐसी भावना उन्होंने व्यक्त की थी.

Back to top button