ट्रक ने स्कूल जा रही शिक्षिका को उड़ाया

मुंबई /दि.11- मुंबई के विरार में हादसे की एक दुखद घटना सामने आई है. मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर शिरसाड नाका पर शनिवार सुबह हुए भीषण हादसे में स्कूल जा रही एक शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, ऐसी दुखद घटना घटी है. इस घटना से इलाके में शोक व्यक्त किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, स्वीडल गोम्स (उम्र 40, निवासी निर्मल) तिल्हेर के मस्कर पाडा जिला परिषद स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं. वह शनिवार सुबह स्कूल जा रही थीं, उसी दौरान शिरसाड नाका पर बस स्टॉप की ओर जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं. तभी विपरीत दिशा से आ रहे हायवा ट्रक ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.
इस दौरान यह टक्कर इतनी भीषण थी कि इस हादसे में ट्रक का टायर शरीर के ऊपर से गुजरने के कारण स्वीडल गोम्स की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद संबंधित हायवा ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, ऐसी जानकारी स्थानीय लोगों ने दी है. घटना की जानकारी मिलते ही मांडवी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर एम्बुलेंस के जरिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है. इस दुखद घटना से इलाके में शोक का माहौल है.





