ट्रैक्टर की टक्कर में दुपहिया सवार की मौत

धामणगांव-मंगरूल दस्तगिर मार्ग की घटना

धामणगांव रेलवे/दि.14– धामणगांव रेलवे तहसील के मंगरूलदस्तगीर मार्ग पर सोमवार को सुबह 11 बजे के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने अपनी दुपहिया तेज रफ्तार से लापरवाही से चलाते हुए दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में दुपहिया सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. मृतक का नाम शेख मुश्ताक शेख तुराब (55) हैं.
जानकारी के मुताबिक सोमवार को सुबह 9 बजे के दौरान शेख मुश्ताक शेख तुराब यह सुझूकी मोपेड क्रमांक एमएच 27- डीवाय- 3777 पर सवार होकर अपने गांव पेठ रघुनाथपुर लौट रहा था. मंगरूल दस्तगिर मार्ग से जाते समय गोलाई ढाबा के पास तेज रफ्तार से आ रहे एमएच 32-एएक्स 6122 क्रमांक के ट्रैक्टर चालक ने अपनी गाडी तेज रफ्तार से लापरवाहीं से चलाते हुए दुपहिया को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में शेख मुश्ताक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मंगरूल दस्तगीर पुलिस का दल तत्काल घटनास्थल आ पहुंचा. थानेदार अहिर के मार्गदर्शन में पुलिस के दल ने घटनास्थल का पंचनामा कर शव कब्जे में लिया. शेख अख्तेआर शेख तुराब की शिकायत पर मंगरूल दस्तगिर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक सागर विजय चचाने के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं. आरोपी को धामणगांव रेलवे से कब्जे में लिया गया हैं.

Back to top button