गैस सिलेंडर को ब्रेक, अब पीएनजी मिलेगी

जिलास्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त

* अपार्टमेंट से सामूहिक आवेदन करने का आवाहन
अमरावती/दि.16- लो पेट्रोलियम गैस अर्थात एलपीजी की पिछले माह खाडी युध्द के कारण हुई किल्लत अब इससे उपभोक्ताओं को परेशानी के मद्देनजर सरकार ने पीएनजी की गैस पाइपलाइन बिछाकर सप्लाई करने के निर्देश जारी कर दिए हैं. गत 10 अप्रैल को शहर विकास मंत्रालय से आदेश जारी होने की जानकारी देते हुए प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं. यह अधिकारी प्रत्येक सप्ताह सरकार को रिपोर्ट भेजेंगे. गृह निर्माण सोसायटी से भी सामुहिक पीएनजी कनेक्शन हेतु आवेदन करने का आवाहन किया गया हैं. जिससे निकट भविष्य में गैस सिलेंडर पर ब्रेक लगाकर पीएनजी इंधन सप्लाई होने की संभावना देखी जा रही हैं.
पीएनजी अर्थात पाइप्ड नैचरल गैस के कनेक्शन आनेवाले दिनों में बढनेवाले हैं. इसके लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की गई हैं. कंपनियों को भी अनिवार्य किया गया हैं. सिलेंडर भंडारण को रोकने के लिए पाईप्ड गैस को प्रोत्साहन दिया जा रहा हैं. आनेवाले वर्षों में प्रदेश के घर-घर में पाइपलाइन से गैस सप्लाई के कार्य को गतिमान किया जाएगा.
उल्लेखनीय हैं कि पिछले दिनों खाडी युध्द के कारण एलपीजी गैस सप्लाई प्रभावित हुई थी. सरकार को व्यावसायीक सिलेंडर के रेट बढाने के साथ ही राशनिंग करनी पडी थी. ऐसे में गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य शासन को निर्देश दिए हैं. उस मुताबिक आपूर्ति महकमा एवं उपभोक्ता संघर्ष विभाग एक्टिव हुआ हैं. राज्य में गैस वितरण नेटवर्क को अधिक मजबूत और विस्तृत करने पर जोर हैं. शहरी विकास मंत्रालय ने स्थानीय निकायों अर्थात महापालिका और नगर पालिका को निर्देश दिए हैं.

Back to top button