तिवसा में कांग्रेस का संगठन सृजन उत्साह से
निरीक्षक आफताब अहमद, भाई जगताप की उपस्थिति

तिवसा /दि.18- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान अंतर्गत तिवसा में पदाधिकारी और कार्यकर्ता समीक्षा बैठक एवं भेंट का कार्यक्रम बडे ही उत्साह से हुआ. जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन मजबूत करने पर जोर दिया गया. नेताओं ने कहा कि, किसानों, युवाओं, महिलाओं और आम लोगों के प्रश्न को न्याय देने का काम केवल कांग्रेस कर सकती है. इसलिए उसका मजबूत होना आवश्यक है.
पार्टी के निरीक्षक तथा हरियाणा के विधायक आफताब अहमद, वरिष्ठ नेता और विधायक भाई जगताप, पूर्व मंत्री यशोमति ठाकुर, जिलाध्यक्ष बबलू देशमुख, प्रदेश महासचिव संजय दुबे, पूर्व विधायक प्रा. वीरेंद्र जगताप की उपस्थिति में समीक्षा बैठक और कार्यकर्ताओं से भेंट उत्साह से संपन्न हुई. कडी धूप के बावजूद सैकडों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे. तहसील कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में वैभव वानखडे को दोबारा नियुक्त करने का प्रस्ताव निरीक्षकों की उपस्थिति में पारित किया गया. उसी प्रकार महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में पूनम कालमेघ का चयन किया गया.
बैठक में सुरेश मेटकर, मंडी सभापति रवींद्र राउत, नगराध्यक्ष प्रतिभा गौरखेडे, उपाध्यक्ष प्रिया विघ्ने, पूर्व जिप सभापति दिलीप कालबांडे, कपास पणन महासंंघ संचालिका सुनीता अलसपुरे, सभापति कल्पना दीवे, प्रफुल्ल देशमुख, सभापति शरद वानखडे, शहर अध्यक्ष सेतू देशमुख, अब्दूल सत्तार, प्रकाश माहुरे, संदीप आमले, रितेश पांडव, रुपाली काले, भारत ढोणे, विठ्ठल मरापे, लुकेश केने, पंकज देशमुख, सतीश पोजगे, शहजाद पटेल, मुकूंद पुनसे, नंदकिशोर गोहत्रे, रवि माथुरकर, दिलीप वानखडे, प्रमोद वानखडे, योगेश वानखडे, अतुल गवड, धीरज ठाकरे, किसन मूंदाने, नरेश लांडगे, सुनील बाखडे, अतुल खुले, अर्चना भोंबे, नीलेश फुले, सचिन सोटे, वैभव काकडे, अनिकेत प्रधान, अनिकेत तालक आदि अनेक की उपस्थिति रही.





