सायंस्कोर पर बनेंगे प्रसाधन
मेयर ने की जिप सीईओ से भेंट

* सामने बस अड्डा और मेले में भी आते हैं लोग
अमरावती/ दि.21- शहर के प्रथम नागरिक श्रीचंद तेजवानी ने कार्यतत्परता का उदाहरण देते हुए सोमवार को मुख्य बसस्थानक परिसर के सायंस्कोर मैदान का अवलोकन कर वहां प्रसाधन भवन बनाने के लिए पहल की. वे तुरंत जिला परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सत्यम गांधी से मिलने गए. उनके साथ सकारात्मक चर्चा कर प्रसाधन का निर्णय किया.
उस समय नगरसेविका सुरेखा लुंगारे भी उपस्थित थी. जिप सीईओ गांधी को वहां प्रसाधन बनाने की नितांत आवश्यकता बतलाई गई. रोजाना हजारो लोग परिसर में आते हैं. सायंस्कोर के एक भाग में वॉकिंग ट्रैक बनाया गया हैं. ऐसे में महिलाओं की परेशानी दूर करने के लिए प्रसाधन की व्यवस्था पर महापौर और सीईओ ने चर्चा की. मनपा और जिला परिषद के बीच पहले भी पत्राचार हो चुका था. ऐसे में तुरंत निर्णय किया गया.
पांच आधुनिक स्नानागार
जिला परिषद की जगह पर सायंस्कोर मैदान के कोने में सुलभ शौचालय और पांच आधुनिक स्नानागार बनाने का प्रस्ताव किया गया है. शीघ्र कार्य शुरू करने के निर्देश मेयर तेजवानी ने दिए.





