फैकल्टी डेवलपमेंट सप्ताह का शानदार रहा समापन

सिपना कॉलेज ऑफ इंजिनीयरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कम्प्यूटर साइंस विभाग का आयोजन

* बडी संख्या में विद्यार्थियों ने लिया सहभाग
अमरावती/दि.23- सिपना कॉलेज ऑफ इंजिनीयरिंग एंड टेक्नोलॉजी के कंम्प्यूर साइंस विभाग द्वारा हाल ही में एक सप्ताह के फैकल्टी डेवलपमेंट प्राग्राम का सफल आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा प्रायोजित और इंडियन सोसायटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन द्वारा मान्यता प्राप्त था.
एडुनेट के सहयोग से आयोजित इस प्रोग्राम का मुख्य विषय ग्रीन स्कील एंड आर्टिफिशीयल इंटेलिजन्स था. उद्घाटन समारोह में डॉ. स्वाति शेरेकर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रही. प्रशिक्षण सत्रों के लिए एडुनेट के रिसोर्स पर्सन जितेंद्र राठोड और सौरभ टेम्भूर्णे ने बहुमूल्य मार्गदर्शन प्रदान किया. साथ ही डॉ. निसर्ग गंधेवार ने सहभागी प्राध्यापकों को प्रयोगात्मक माध्यम से विषय की बारीकियों से अवगत कराया. इस कार्यक्रम में सिपना इंजिनीयरिंग कॉलेज के प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. संस्था के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता और प्राचार्य डॉ. संजय खेरडे के मार्गदर्शन में इस कार्यशाला का सफल नियोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में समन्वयक डॉ. विजया शांडिल्य, सहसमन्वयक प्रा. नितिन शेलोकार और डॉ. निकिता मोहोड ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. समापन और उद्घाटन समारोह में कॉलेज के सभी विभागाध्यक्ष, अधिष्ठाता, डिग्री प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, परीक्षा नियंत्रक और विभाग के शिक्षक प्रमुख रुप से उपस्थित थे.

Back to top button