मनपा आयुक्त ने लिया गंदे पानी, अतिक्रमण, आश्रयस्थलों का जायजा

तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के दिए निर्देश

अमरावती/दि.23– शहर के विविध क्षेत्रों में गंदा पानी नालियों की सफाई तथा अतिक्रमण की बढती समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने शनिवार 18 अप्रैल को विस्तृत निरीक्षण दौरा किया. इस दौरे में उन्होंने नागरिकों की ओर से बार-बार प्राप्त होनेवाली शिकायतों का प्रत्यक्ष निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक उपाययोजना करने के निर्देश दिए. सर्वप्रथम आयुक्त ने सामरा नगर उद्यान, सामरा नगर परिसर को भेंट दी. यहां स्थानीय नागरिक सचिन धोटे ने बार-बार गंदे पानी की समस्या की शिकायत की थी. परिसर में गंदा पानी जमा होने के कारण स्वास्थ्य के लिए खतरा निर्माण होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए उन्होंने तत्काल गंदे पानी की निकासी का मार्ग बनाने की व्यवस्था में पर्याप्त सुधार करने के आदेश दिए.
इसके बाद सामरा नगर व गजानन नगर क्षेत्र में भैंस पालकों द्बारा किए गए अतिक्रमण के कारण निर्माण हुए समस्याओं का उन्होंने निरीक्षण किया. इस अतिक्रमण के कारण क्षेत्र का गंदा पानी, निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी सडक पर आने के कारण नागरिकों को भारी तकलीफे सहन करनी पड रही हैं. इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने से संबंधित विभाग को निर्देश दिए गए. कोंडेश्वर मार्ग पर पेट्रोल पंप के समक्ष कच्ची नाली की दयनीय अवस्था देखकर आयुक्त ने नाराजी व्यक्त की. इस नाली को पक्की बनाकर गंदे पानी की निकासी का योग्य सुचारू रूप से हो इसलिए आवश्यक कामों को तत्काल हाथ में लेने के तथा काम शुरू करने के निर्देश दिए.

* मूलभूत सुविधाओं की बारिकी से जांच करें
अमरावती मनपा आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने बेघर नागरिकों के लिए चलाए जानेवाले आधार आश्रय केंंद्र का निरीक्षण किया. यह भी अत्यंत संवेदनशील और जिम्मेदार प्रशासन का उत्तम उदाहरण साबित हुआ. उन्होंने केंद्र की स्वच्छता, रहने की व्यवस्था,अन्न की गुणवत्ता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की बारीकी से जांच करके बेघर नागरिकों को जीवनयापन के लिए रहनेवाली उनकी जरूरतो को स्पष्ट किया.

* किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
इस संपुर्ण दौरे के अंतर्गत आयुक्त वर्षा लढ्ढा ने स्पष्ट रूप से कहा कि नागरिकों को शिकायतों को प्राथमिकता देते हुए शहर की स्वच्छता, गंदे पानी की निकासी व्यवस्था और अतिक्रमण नियंत्रण पर विशेष जोर दिया जाएगा. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा काम में कोताही बरतने वाले अधिकारियों पर कडी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई. इस दौरान मनपा आयुक्त ने अपील करते हुए कहा कि महानगर पालिका प्रशासन शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वास्थ्यदायी रखने के लिए कटिबध्द हैं तथा नागरिकों को भी स्वच्छता रखने के लिए सहयोग करना होगा. इस निरीक्षण दौरे में पार्षद अजय जयस्वाल, किशोर जाधव, नगरसेविका रजनी डोंगरे, अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक, आयुक्त योगेश पीठे, वैद्यकीय अधिकारी डॉ. अजय जाधव आदि मान्यवरों सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी तथा स्वास्थ्य निरीक्षक उपस्थित थे.

* नालियां भरी है लबालब
उसी प्रकार मनपा उर्दु क्रमांक 11 केे समक्ष नालियों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने स्वच्छता के अभाव में निर्माण हुई समस्याओं का भी जायाजा लिया तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य का विचार करके क्षेत्र में नियमित साफ-सफाई व मरम्मत करने के निर्देश दिए. साप्ताहिक बाजार परिसर में मटन मार्केट को भी आयुक्त ने भेंट दी. यहां पर अतिक्रमण के कारण नालियों का बहाव रूक गया था तथा अस्वच्छता का प्रमाण बढा हुआ दिखाई दिया.इस स्थान पर अतिक्रमण हटाकर नालियों की समस्या को लेकर नागरिकों द्बारा की गई शिकायतों की दखल लेकर संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करके समस्या को हल करने के निर्देश दिए.

Back to top button