ट्रेन से कटकर युवक की मौत

सिपना अभियांत्रिकी महाविद्यालय के पास की घटना

अमरावती/दि.23– बडनेरा थाना क्षेत्र में आने वाले सिपना अभियांत्रिकी महाविद्यालय से कुछ दूरी पर रेल्वे लाइन पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गई. मृतक का नाम तापी कालानी निवासी दीपक श्यामराव चौधरी (47) है.
जानकारी के मुताबिक सिपना महाविद्यालय के पास रेल्वे लाइन पर बुधवार 22 अप्रैल को सुबह दीपक चौधरी का कटा हुआ शव पडा मिला. वहां से गुजरने वाले नागरिकों ने इसकी जानकारी तत्काल बडनेरा पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस के दल ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचा दिया. इस घटना से परिसर में हडकंप मच गया है. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज कर जांच शुरु की है.

Back to top button