व्यक्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

अमरावती/दि.23 – खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र के महाजनपुरा परिसर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक का नाम दादाराव पुनाजी गायकवाड (60) है. यह घटना मंगलवार को तडके प्रकाश में आयी.
जानकारी के मुताबिक दादाराव गायकवाड लंबे समय से पैरों के दर्द से परेशान थे और इसी से तंग आकर उन्होंने अपने घर के सामने खडे टाटाएस वाहन के पीछे के एंगल से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आकस्मिक घटना दर्ज की है.





