अमरावती में मनसे संगठन मजबूत करने की तैयारी

संपर्क प्रमुख राजू उंबरकर का दौरा, राज ठाकरे की अपेक्षाओं के अनुरूप पार्टी का आक्रमक व समक्ष बनाने का संकल्प

* पदाधिकारियों की बैठक में मार्गदर्शन
अमरावती/दि.23– विधानसभा व स्थानीय निकाय चुनाव में प्रतिकूल परिणामों के पश्चात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अब संगठन मजबूती की ओर ध्यान देने का फैसला लिया हैं. इसलिए पार्टी की ओर से विशेष ध्यान देते हुए महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के संस्थापक अध्यक्ष राज ठाकरे ने संगठनात्मक रूप से पार्टी की मजबूती के लिए जो अपेक्षा रखी हैं. उसे पूरा करने का प्रयास करते हुए आगामी समय में कार्य किया जायेगा, इसके लिए सभी ने तैयारी रहना चाहिए. ऐसा आवाहन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के संपर्क प्रमुख राजु उंबरकर ने किया हैं. स्थानीय मार्डी मार्ग पर स्थित एनिमेशन कॉलेज में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के संपर्क प्रमुख राजू उंबरकर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया. बता दें कि जिले समेत राज्य में मनसे के संगठन को मजबूती प्रदान करने राज ठाकरे के निर्देशानुसार विदर्भ के विश्वासू नेताओं को संपर्क प्रमुख पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं. जिसके अनुसार संपर्क प्रमुख अपनी जिम्मेदारी संभालते हुए जिला दौरा कर रहे हैं. साथ ही पदाधिकारियों से संवाद कर स्थानीय नेताओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं. जिसके तहत अमरावती जिले के संपर्क प्रमुख राजू उंबरकर ने भी जिला दौरा करते हुए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बातचीत की. संपर्क प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद वे पहली बार अमरावती दौरे पर आये हैं. राजू उंबरकर ने सभी को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि राज ठाकरे को जो पार्टी व पदाधिकारी अपेक्षित हैं, उसके अनुसार हमें पार्टी को समक्ष व आक्रामक बनाना होगा. जिले में फकर से मनसे का परचम लहराना होगा. इसके लिए हमें चुनावी सफलता व असफलता की चिंता करने की आवश्यकता नहीं हैं. केवल खुद को मजबुत बनाने के लिए पहले संगठन मजबूती की ओर ध्यान देंगे. तो ही हम इस कार्य में आगे बढ पाएंगे. इस जिला दौरे में राजू उंबरकर का सभी पदाधिकारियों ने भव्य सत्कार किया. हाल ही में अचलपुर नगर परिषद चुनाव में जिलाध्यक्ष राज पाटिल को मिली जीत के लिए उन्हें भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया. बैठक में जिलाध्यक्ष राज पाटिल, शहराध्यक्ष धीरज तायडे, मंगेश पुरी, गजानन काजे, विक्की थेटे, नितिन लुंगे, सचिन बावनेर , निलेश मुधोलकर, तुषार वाढणकर, आकाश पातुरकर, अंकुश वाट, स्वप्निल पाझणकर, पुरूषोत्तम काले के साथ बडी संख्या में जिले के प्रमुख पदाधिकारी व मनसे सैनिक उपस्थित थे. आगामी चुनाव की दृष्टि से नवचैतन्य निर्माण करने संपर्क प्रमुख राजू उंबरकर ने जिला दौरा किया था.

Back to top button