तीन दिन बंद रहेगी शहर की जलापूर्ति!

नांदगांव पेठ एमआईडीसी के पास फुटी पाईपलाइन

* हजारों लीटर पानी घूसा खेत में, किसान का जबरदस्त नुकसान
* मजीप्रा युध्द स्तर पर जूटा पाईपलाइन को दुरूस्त करने के काम में
अमरावती/ दि.7- अमरावती शहर को मोर्शी के सिंभोरा बांध सेे जलापूर्ति करनेवाली 1500 व्यास की पाईपलाईन आज दोपहर में अचानक डवरगांव के निकट फुंट गई. जिसके चलते अमरावती शहर को होनेवाली जलापूूर्ति कम से कम 2 से 3 दिन के लिए बंद रहेगी, ऐसी जानकारी सामने आई हैं. साथ ही पता चला है कि माउली जहांगीर व डवरगांव के बीच 1500 मीमी व्यास वाली पाईपलाईन के फुट जाने के चलते उसमें से निकलनेवाला हजारों लीटर पानी पास ही स्थित खेत में जा घूसा हैं. जिससे संबंधित किसान का काफी नुकसान हुआ हैं.
डवरगांव के निकट पाईपलाइन के फुट जाने की जानकारी सामने आते ही महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण ने फुटी हुई पाईपलाइन को सुधारने हेतु युध्द स्तर पर काम करना शुरू किया. साथ ही दुरूस्ती के काम हेतु कम से कम दो दिनों का समय लगने की आशंका जताते हुए आवाहन किया कि अगले 2-3 दिनों के दौरान नागरिकों ने पानी का प्रयोग फोडा. संभलकर चलना चाहिए ताकि उन्हें जलकिल्लत का सामना न करना पडे.

Back to top button