अवैध शराब के कई अड्डे ध्वस्त, 6 गिरफ्तार

देहातों एसपी निकेतन कदम का दरारा

* 25 लाख का माल जब्त, अपराध शाखा की धडक कार्रवाई
अमरावती/दि.14– नए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण निकेतन कदम द्वारा अवैध धंधे पूरी तरह बंद किए जाने के निर्देश के कारण स्थानीय अपराध शाखा ने जोरदार कार्रवाई कर अवैध शराब के कई ठिकाने उद्धवस्त कर दिए. कार और बोलेरो जीप सहित 25 लाख से अधिक का माल जब्त किया. 6 आरोपियों को दबोचा. जिससे देहातों के अवैध शराब विक्रेताओं में खलबली मची है. पकडे गए आरोपियों में दूसरे प्रांतों के रहनेवाले भी शामिल रहने की जानकारी निरीक्षक किरण वानखडे ने दी. यह कार्रवाई एसपी और अपर एसपी के मार्गदर्शन में वानखडे की टीम ने ही अंजाम दी है.
जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की सीमा से अमरावती जिले में अवैध दारु की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी. ऐसे में एसपी कदम ने अधिनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए. जिसके अनुरुप 12 मई को स्थानीय अपराध शाखा ने चिखलदरा थाने के हद में घटांग मार्ग से विदेशी शराब की तस्करी, यातायात की भनक लगते ही सिने स्टाइल में तीन कारों का पीछा किया. एक के पीछे एक आ रही तीनों कारों से 45 बॉक्स और प्लास्टिक बॉटल के 96 नग के बॉक्स सहित 3 लाख 71 हजार का माल जब्त किया. तीनों कारें भी जब्त की गई. उनमें टोयोटा कार एमएच-01/बीबी-4088, महिंद्रा बोलेरो एमपी-13/झेडपी-2791 और एमपी-48/बीसी-1738 का समावेश है. आरोपियों से 1 लाख 250 रुपए और 6 मोबाइल हैंडसेट सब मिलाकर 25,32,770 रुपए का मुद्देमाल जब्त किया गया.
आरोपियों राजू संपत जनबंधु (59, मेमना तह. चिखलदरा), किशोर रामाजी इंगले (46, हिवरखेड, तह. मूलताई, जि. बैतूल), अभिषेक रामकिशोर गुप्ता (43, बरवा सागर, जि. झांसी उ.प्र. ह.मु? भिवकुंडी रोड भैसदेही म.प्र.), राजू श्रीओमप्रकाश शिवहरे (42, शिवपुरी ह.मु. भिवकुंडी रोड भैसदेही म.प्र.) रामचंद्र धनपाल अमृते (30, कोंडर खापा, तह. आमला, जि. बैतूल, ह.मु. भिवकुंडी रोड भैसदही म.प्र.) विजय शिवचरण यादव (26, मडगा धाणा, तह. जुन्नारदेव, जि. छिंदवाडा, ह.मु. भैसदही म. प्र.) को गिरफ्तार कर चिखलदरा थाने में महाराष्ट्र शराबबंदी अधिनियम की विविध धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया. आगे जांच चिखलदरा पुलिस कर रही है.
यह धडाकेबाज कार्रवाई निरीक्षक किरण वानखडे के दल ने की. उपनिरीक्षक सागर हटवार, अंमलदार रवींद्र बावने, गजानन दाभने, भूषण पेठे, पंकज फाटे, नईम शाह ने की.

Back to top button