ससुरालियों÷द्वारा विवाहिता की प्रताडना
पुलिस ने चार लोगों पर किया मामला दर्ज

* गाडगेनगर थाना क्षेत्र की घटना
अमरावती/दि.14- ससुराल में विवाहिता को प्रताडीत किए जाने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह घटना गाडगेनगर थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के मुताबिक पीडिता ने गाडगेनगर थाने में दर्ज की शिकायत में आरोप किया है कि आरोपी गौरव विनोद चौधरी, ज्योति विनोद चौधरी, प्रमोद रामराव चौधरी और शोभा रामराव चौधरी यह पीडिता को विवाह के कुछ दिन बाद से ही प्रताडीत करने लगे थे. अपने पर हो रहे अत्याचार की इसके पूर्व चांदुर बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. लगातार हो रहे अत्याचार के कारण वह पिछले एक वर्ष से अमरावती अपने मायके में रह रही है. विवाहिता का आरोप है कि ससुराल के सदस्य उसे लगातार फोन कर गालीगलौज कर धमकियां देते थे. 28 फरवरी को आरोपी हौरव चौधरी ने उसे चाकू दिखाकर जबरन स्कार्पियो में बैठाया और जान से मारने की धमकी दी. किसी तरह वह गाडी से उतरकर अपनी जान बचाती हुई घर पहुंची और परिवार के सदस्यो को घटना की जानकारी दी. पश्चात गाडगेनगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की. पुलिस ने मामला दर्ज करर जांच शुरू की है.





