पुलिस ने पकडी गांजे की 93 किलो की खेप
देहातों में बढी मादक पदार्थों की तस्करी

* वाहन सहित 23 लाख का माल जब्त
अमरावती/दि.15– तिवसा पुलिस ने कुर्हा मार्ग पर शेंदूरजना बाजार परिसर में बीच सडक एक बोलेरो वाहन को रोककर 93 किलो गांजा जब्त किया. एक आरोपी मोहन चव्हाण को हिरासत में लिया गया है. वहीं बोलेरो जीप का मालक और चालक होने का दावा पुलिस की प्राथमिक जांच में किया गया. इस जब्ती से जिले के देहातों में भी नशीले पदार्थों की तस्करी बढने की बात उजागर होती है.
बहरहाल गुरुवार दोपहर की गई यह कार्रवाई एसपी निकेतन कदम, अतिरिक्त एसपी दत्ता तोडेवार, चांदुर रेलवे के थानेदार अनिल पवार के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के निरीक्षक किरण वानखडे, मूलचंद भांबूरकर, सागर हटवार, अमोल देशमुख, सुधीर बावने, सचिन म्हसांगे, दिनेश कनोजिया, रवींद्र बावने, संजय प्रधान, पंकज फाटे, हर्षद भुसे, भूषण पेठे, बलवंत दाभणे आदि ने की. उल्लेखनीय है कि, मोर्शी थाना क्षेत्र में गुरुवार तडके ही पुलिस ने पांच ग्राम खतरनाक मेफेड्रोन के साथ दो आरोपी कार सहित दबोचे थे. अब गांजे की बडी खेप पकडी गई है. बेशक पुलिस को खेप आने की भनक मिल गई थी, मगर अब इतनी बडी खेप की बडी मछलियों को पकडना पुलिस के लिए चैलेंजिंग बताया जा रहा है.





