नागपुर रेलवे स्टेशन से संदिग्ध हिरासत में
हडपसर बम मामले में बड़ी कार्रवाई

* कई लोग रडार पर?
पुणे/दि.15- हडपसर इलाके में मिले बम मामले में पुणे आतंकवाद विरोधी पथक (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में नागपुर से एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, पुणे -ढड की टीम ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाकर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया. हडपसर में बम मामले की जांच के दौरान उसका संबंध सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई, ऐसी जानकारी सूत्रों से मिल रही है.
इस बीच, संदिग्ध आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए पुणे लाया जाएगा और इस मामले में और कुछ लोगों की संलिप्तता होने का संदेह व्यक्त किया जा रहा है. इसलिए जांच एजेंसियों द्वारा अधिक गोपनीयता से जांच जारी है. हडपसर इलाके के एक निजी अस्पताल में संदिग्ध बम जैसी वस्तु मिलने के बाद शहर में भारी हड़कंप मच गया था. बम निरोधक दस्ते, स्थानीय पुलिस और आतंकवाद विरोधी पथक ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की थी. इस पूरे मामले की जांच पुणे -ढड द्वारा की जा रही है और जल्द ही और चौंकाने वाली जानकारी सामने आने की संभावना जताई जा रही है.





