शिक्षा का एक पडाव पार, अब जीवन के पडाव को पार करों
नीलेश परतानी का विद्यार्थियों को सुझाव

* स्व. प्रभादेवी एवं स्व. मोहनलाल डागा (साउर) की पावन स्मृति में माहेश्वरी पंचायत द्वारा प्राविण्य प्राप्त छात्रों का सत्कार समारोह
अमरावती/दि.25– कक्षा 10वी व 12 वी की परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों ने शिक्षा का एक बड़ा पड़ाव पार कर लिया है. अब उन्हें जीवन के पड़ाव को पार करना है. इसके लिए उनमें निर्णय क्षमता, ईमानदारी, धैर्य की आवश्यकता होगी. इसलिए हमें समय के साथ खुद को बदलना होगा. साथ ही केवल दिखावे के प्रलोभन में न आये. बल्कि खुद को आर्थिक रुप से साक्षर बनाने का प्रयास करेंगे तो ही आप अपने पैरों पर खड़े होकर समाज की उन्नति एवं प्रगति में योगदान दे सकते है, यह सुझाव युवा उद्योजक व रोटरी डिस्ट्रीक्ट 3030 के 2028-29 के गवर्नर निलेश परतानी ने दिया.
स्थानीय धनराज लेन स्थित माहेश्वरी भवन में रविवार, 24 मई को स्व. प्रभादेवी एवं स्व. मोहनलाल डागा (साऊर) की पावन स्मृति में माहेश्वरी पंचायत द्वारा माहेश्वरी समाज के विविध क्षेत्र में प्राविण्य प्राप्त छात्रों का सत्कार समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर वे बोल रहे थे. कार्यक्रम में माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश साबू की अध्यक्षता में प्रोसेस लीड फोर्टिया सांइटिफिक प्रा.लि.पुणे की प्रिया जाजू, डॉ. रामकिशोर गट्टाणी, समन्वय संजय राठी आदि प्रमुखता से उपस्थित थे.
निलेश परतानी ने कहा कि माहेश्वरी समाज एक शीर्ष संस्था है. इस समाज के साथ हमारे घर परिवार ने हमें जो संस्कार दिये, अनुशासन प्रदान किया. उसकै कारण हम आज सफलता की मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन समय के साथ अब हमें खुद को बदलना जरुरी है. कौशल्य विकास के साथ संवाद कौशल्य भी आना आवश्यक है. आप भले ही किसी भी शहर, राज्य और देश में रहें लेकिन अपने गांव की मिट्टी को कभी भी छोड़कर न जाएं, मेरे जीवन में भी ऐसे प्रसंग आये. जिसमें मुझे आगे बढ़ने, अपना करियर करने के कई मौके मिले, यहां तक के विदेश में जाने का अवसर भी प्राप्त हुआ. लेकिन उस समय मैं अपने परिवार और गांव की मिट्टी को महत्व देते हुए अपने गांव लौट आया और समाज की सेवा करने लगा. आप किसी भी शहर में रहें, वहां का अनुभव हमारे गांव शहर के किस प्रकार काम आ सकता है. इस ओर हमें ध्यान देना होगा, क्योंकि आज यह जो सम्मान समारोह आयोजित किया है, वह केवल माहेश्वरी पंचायत द्वारा किया गया सम्मान नहीं है, बल्कि भगवान महेश का सम्मान है. क्योंकि हम सभी भगवान महेश के वंशज के रुप में यहां निवास कर रहे हैं. इसलिए हमें दिखावे से अधिक सत्य परिस्थिति में जीवन यापन करना सीखना होगा. इसके लिए हमारी आर्थिक साक्षरता भी जरुरी है.
पुणे से पधारी प्रिया जाजू ने कहा कि समाज की ओर से जिन विद्यार्थियों का सत्कार किया गया. यह समाज के लिए एक आदर्श मिसाल बन रहा है. जिसके कारण ही हम भले ही सीमित संख्या में हैं, लेकिन हमारी शक्ति हमें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है. इस आयोजन का हिस्सा बनने का मुझे मौका मिले. इसके लिए मैं सभी का आभार व्यक्त करती हूं. अध्यक्ष सुरेश साबू ने कहा कि विगत 25 वर्षों से माहेश्वरी पंचायत द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. डागा परिवार हर साल हमें इस कार्यक्रम को नियोजन हेतु आर्थिक रुप से सहयोग देते हैं. वह अब हमारे लिये नियमित दानदाता हो चुके हैं. उन्होंने भी कहा है कि समाज को डागा परिवार की जब भी जरुरत पडेगी वे हमेशा हमारे साथ रहेंगे. माहेश्वरी पंचायत द्वारा आगामी 20 से 23 जून के बीच महेश नवमी उत्सव का आयोजन किया है. इस महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थिति दर्ज करने का अनुरोध उन्होंने किया. साथ ही समाज आप सभी के लिए है, इसलिए समाज के हर वर्ग को सहयोग व सहकार्य करने का आवाहन उन्होंने किया.
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संयोजक मंडल के संजयकुमार राठी, डॉ. नंदकिशोर कलंत्री, चंदन मंत्री ने अथक परिश्रम लिये. इसके अलावा माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष सुरेश साबू, भुतपूर्व अध्यक्ष प्रा. जगदीश कलंत्री, उपाध्यक्ष बिहारीलाल बुब, सचिव अशोक जाजू, सहसचिव संजयकुमार राठी, सहसचिव मंदिर मधुसुदन करवा, प्रचार प्रमुख चंदन मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम भूतड़ा, विजयप्रकाश चांडक, डॉ. नंदकिशोर भूतड़ा, जयप्रकाश सारडा, सुरेश चांडक, विनोद डागा, एड. नंदकिशोर कलंत्री, एड. कमलकिशोर सोनी, विनोद जाजू ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने अथक परिश्रम लिये. कार्यक्रम का संचालन प्रा. प्रेम जाखोटिया व आभार प्रचार प्रमुख चंदन मंत्री ने माना. इस अवसर पर भाग्यश्री बंग द्वारा विशेष सहयोग दिया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित थे.
* दो छात्रों को दिए गए लैपटॉप
पुणे के माहेश्वरी विद्या प्रसारक मंडल की ओर से हर वर्ष विद्यार्थियों को उनकी शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप का वितरण किया जाता है. पिछले वर्ष करीब 12 लाख 62 हजार रुपये की स्कॉलरशिप का वितरण किया गया. वर्ष 2022 में मंडल की ओर से 32 विद्यार्थियों को लैपटॉप का वितरण किया गया. इस वर्ष भी राधिका राठी व अन्य एक विद्यार्थी की उसकी शिक्षा में सहयोग हेतु माहेश्वरी विद्या प्रसारक मंडल की ओर से लैपटॉप का वितरण किया गया है. यह जानकारी माहेश्वरी पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रा. जगदीश कलंत्री ने दी.
* इन विद्यार्थियों का किया सम्मान
माहेश्वरी पंचायत की ओर से जिन विद्यार्थियों तथा समाज के जिन नागरिकों को सम्मानित किया गया उनमें कक्षा 10वी के विद्यार्थी कृपा मंत्री, रिशिता चांडक, देवांश जाखोटिया, सृष्टी भट्टड, शुभ सारडा, गुंजन राठी, तनिक्षा गांधी, प्रथम डांगरा, जान्हवी डागा, सुर्यम चितलांगे, लिएशा मुंधडा, निपुण साबू, मयंक मुंधडा, नेतल हेडा, खुशी बंग, वंश राठी, आदित्य काकाणी, कनक सोमाणी, भूमि बजाज, सिद्धेश तापडिया, नील मुंधडा, आरुष लड्डा, ब्रजेश करवा, दिक्षीता जाखोटिया, अश्वत लड्डा, लाभेश भैय्या, देवांशी मोहता, शीतल राठी, सुहानी मुरके, स्नेहल कासट, कक्षा 12वी के विर्धाथियों में क्रिष्णन सिकची, पलक भूतड़ा, मनस्वी राठी, श्लोक अट्टल, प्रभाव राठी, पूर्वा करवा, तनीशा चांडक, भाग्यश्री सोनी, अनय टावरी, पार्थ चांडक, पुष्पक राठी, अभिराज भट्टड़, श्रवण मालानी, नेहल कासट, अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त छात्रों में एमबीबीएस उत्तीर्ण डॉ. निधि मुंधडा, डॉ. हर्ष कासट, पीएचडी प्राप्त डॉ. सोनल चांडक, डॉ. राधिका भांगडिया, डॉ. किरण हरकूट, डॉ. चंचल राठी, एअरगन प्रतियोगिता में विजयी राघव बाहेती, सीए धरा राठी, सीए सौरभ राठी, सीए कृष्णा टावरी, एमबीए उत्तीर्ण अमय राठी, रुपील हेडा, टेनिस क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त प्रिथुल राठी, सीए नंदन हेडा, नंदकिशोर राठी, आदि का समावेश रहा. सभी को स्मृतिचिन्ह तथा पुष्प देकर सम्मानित किया गया.





