पूर्णाहुति के साथ भगवद कथा का समापन
विश्वनाथ जी व्यास का तुला दान संपन्न

अमरावती/दि.25– सतीधाम मंदिर में पुरुषोत्तम मास निमित्त भगवद कथा आज सोमवार 25 मई को हवन पूजन तुलादान एवं कन्या पूजन के साथ संपन्न हुई. अनेकों भक्तों ने प्रसाद का लाभ लिया. पोथी पूजन भगवद पूजन के साथ सुदामा कृष्ण मिलन के संवाद से पंडित देवेंद्र जी दुबे ने सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया. समिति की ओर से मुकेश छंगाणी ने भगवद कथा आचार्य देवेंद्र जी दुबे का शाल-श्रीफल से स्वागत किया .
श्रीमद् भागवत कथा के प्रसादी भोज में सहयोग दाता अनिल डूंगरदास पुरोहित, राजेश नंदकिशोर छाँगानी, कृष्णाजी व्यास अहमदाबाद, कमलकिशोर पुरोहित सागर, अजयकुमार छांगानी, कृष्णा संतोषजी पुरोहित, गिरिराज पुरोहित, पवन हरीरतनजी व्यास आकोट, लता बृजभूषण चाण्डा हैदराबाद, शीला रमेश थानवी पुणे, चंपालाल जोशी खामगांव, प्रियंका पंकज पुरोहित मुंबई महेश गोविंदला व्यास रायपुर, शांतिलालजी छाँगानी, खामगांव, कमल रमणलालजी पनिया, दीपक हीरालालजी छाँगानी, डॉ. सुबोध सुभाषजी पुरोहित गोंदिया, डॉ. राधिका नीलेशजी शर्मा (व्यास) पुणे-दीपक राणीलालजी छांगाणी,तिवसा-मदनमोहनजी जानकीलालजी छाँगानी-जुगलकिशोरजी व्यास, रायपुर. नवीन भीमराजजी जोशी, फलौदी ललित भोजराजजी पुरोहित,भाटापारा ॠश्यामकुमारजी. डॉ. खेमराजजी छाँगानी, चेन्नई(आर्वी)मदनलालजी ओंकारदासजी जोशी, जामगांव-सुरेशजी ओंकारदासजी जोशी, जामगांव सुखदेवी बद्रीनारायणजी जोशी, दुर्ग-अनिल बृजमोहनजी छाँगानी, जितेंद्र हरिवंशजी जोशी मुंबई, एड. लक्ष्मीकांत हरीशकुमारजी पुरोहित, हितेश नरोत्तमजी व्यास. कल्पना महेशजी जोशी, अकोलानंदकिशोरजी व्यास रायपुर, घनश्यामदासजी व्यास. ललितजी हरिप्रकाशीजी छांगानी-रूपचंदजी रतनलालजी पुरोहित ॠभारती जितेंद्रजी छांगानी तेल्हारा, मनोहरलालजी जानकीलालजी छांगानी-श्रीमती ॠपुष्पादेवी धनराजजी छांगाणी दिलीपजी वासु राजगोपालजी राजकुमारजी आचार्य-अशोकजी चंपालालजी बोहरा चन्द्रकला राजेन्द्रजी छाँगानी,उल्हासनगर-श्रीमती जमुनादेवी कैलाशचंद्रजी छाँगानी चंचल अभिषेकजी जैन,पुणे वंदना पुरुषोत्तमजी व्यास अमितजी बिस्सा- वीरेनजी हरिगोपालजी बोहरा, रमेशजी श्रीगोपालजी रंगा,जोधपुर, महेंद्रकुमारजी रमेशकुमारजी छाँगानी ज्योति मनीषजी बोहरा- सरोज विजयजी व्यास,वर्धा राणीदानजी दीपकजी पुरोहित, रायपुरअनिलजी जोशी- डॉ.भारती आलोकजी बोहरा, मुंबई, श्रीमती प्रमिला जगदीशजी पुरोहित,जोधपुर-गौराबाई जोशी, तेल्हारा, सुभाषजी जवाहरजी व्यास, मानव श्रीपद, कृषिका व्यासरतनलालजी (लालजी) जोशी, नागपुर, दिशा पृथ्वीराज छाँगानी स्व. वसंत ओंकारदासजी बोहरा-अनुराग झुंबर जी छाँगानी इत्यादि श्रद्धाओं ने सहयोग प्रदान किया. हवन पूजन आहुति का कार्य पंडित विक्रम जी व्यास द्वारा संपन्न हुआ. तुलादान का कार्यक्रम संपन्न हुआ इस के अंतर्गत श्री विश्वनाथ जी यशोदा देवी व्यास, श्रीमती किरण देवी पुरोहित, श्रीमती प्रेमलता जी पुरोहित, श्रीमती कला देवी व्यास, निर्णय विक्रम व्यास इत्यादि महानुभावों का अन्न, गुड़, वस्त्र सामग्री द्वारा तुला दान संपन्न हुआ.